भाजपा के गढ़ में भाजपा का कमल थामेंगे ‘चण्डी’
1 min read14/01/2022 12:02 pm

विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक स्वयंसेवक से रूद्रप्रयाग के जिला पंचायत अध्यक्ष तक का सफर चण्डी प्रसाद भट्ट को विशिष्ट बनाता है। केदारनाथ विधानसभा का ऊखीमठ क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है। भाजपा की पूर्व विधायक आशा भी इसी क्षेत्र की निवासी है। लेकिन आशा नौटियाल की पार्टी से बगावत के बाद इस क्षेत्र में चण्डी प्रसाद निष्ठावान सिपाही के रूप में भाजपा का झण्डा बुलंद किए है। राजनीति के साथ पत्रकारिता और समाजसेवा से जुड़े भट्ट द्वारा सन् 1997 में सामाजिक/सांस्कृतिक गतिविधियों की संस्था ‘बद्री केदार कला मंच’ के साथ वर्ष 2005-08 में देवरियाताल विकास महोत्सव समिति, श्री तुंगेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष के रूप में धार्मिक एव सांस्कृतिक क्षेत्र की जनभावनाओं से निरन्तर जुड़े हुए है। इस बार भाजपा के गढ़ में भाजपा का कमल थामने में पार्टी उनपर भरोसा जता सकती है। दस्तक ने उनसे खास बातचीत कर जाना उनका राजनीतिक सफर –
प्रश्न: आपका संक्षिप्त परिचय, अपने राजनीतिक सफर के बारे में बताइये?
उत्तर: मेरा जन्म 11 जून 1970 को दुर्गानगर ;रौड्डूद्ध, तहसील ऊखीमठ में हुआ, मेरे पिता स्व0 चैतराम भट्ट क्षेत्र के प्रसि( वैद्य थे, अपने इस हुनर के कारण उन्हें क्षेत्र में बेहद सम्मान प्राप्त था, पिता के आशीर्वाद की छांव ने ही मुझे राजनीति के क्षेत्र आगे बढ़ने का जज्बा दिया। मेरी प्राथमिक शिक्षा गांव की स्कूल में हुई, अगस्त्यमुनि महाविद्यालय से बीएससी, एमए करने के दौरान विद्यार्थी परिषद से जुड़ा, सन् 1990 में मैं विद्यार्थी परिषद में पांच साल पूर्णकालिक स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने लगा, इसी दौरान अगस्त्यमुनि, उत्तरकाशी, )षिकेश आदि शहरों में परिषद के लिए कार्य करने का अवसर मिला। मेरी सक्रियता को देखकर मुझे देहरादून जनपद में विद्यार्थी परिषद के जिला सहप्रमुख के दायित्व का सौपा गया, वर्ष 1992-93 में रा0स्ना0महा0 अगस्त्यमुनि में सांस्कृतिक सचिव के पद पर निर्वाचित हुआ। वर्ष 1997 से वर्तमान तक भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य का दायित्व मिला , वर्ष 2000 में मुझे जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, वर्ष 2001 में सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजयुमो एवं वर्ष 2002-04 में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो का पद सौपा गया।वर्ष 2005 में जिला संयोजक भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ एवं 2007 में संयोजक विधानसभा भाजपा के साथ 2008-09 में जिला महामंत्री भाजपा बनाया गया। वर्ष 2015-16 मंे सदस्य, जिला प्रशिक्षण प्रमुख, सदस्य, प्रदेश कार्य समिति ;वर्तमानद्ध के पद पर कार्य किया। जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य किमाणा एवं जिला पंचायत सदस्य ऊखीमठ के रूप निवार्चित होकर जनता की सेवा करने का अवसर मिला, जनता के सहयोग और पार्टी के आशीर्वाद से 2009 में मैं रूद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में समाज सेवा करने करने का सौभाग्य प्रदान हुआ। सामाजिक गतिविधियों में मैंने हमेशा बढ़चढ़ कर भाग लिया, सन् 1993-94 में विद्यार्थी परिषद द्वारा उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के उद्देश्य को लेकर चलायी गयी 35 दिवसीय पदयात्रा का उत्तरकाशी -टिहरी – रूद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में सफल संचालन किया। राज्य निर्माण के आन्दोलन में ऊखीमठ, देहरादून तथा )षिकेश सहित अन्य स्थानों पर पूर्ण सहभागिता निभायी, उत्तराखण्ड आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी करते हुए दो अक्टूबर 1994 को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर गम्भीर रूप से घायल हुआ। जनता की बात को हुक्मरानों तक पहुंचाने के लिए एक सजग पत्रकार के रूप में तहसील ऊखीमठ में दैनिक जागरण समाचार पत्र में पांच वर्ष तक संवाददाता का कार्य किया। वर्ष 1997-99 में विश्व प्रसि( पर्यावरणविद् श्रीमान् चण्डी प्रसाद भट्ट के मार्गदर्शन में 3 साल तक ऊखीमठ विकास खण्ड में लोक सूचना एवं सहायक केन्द्र के ब्लाॅक समन्वयक के पद पर कार्य किया। सन् 1997 में विकास खण्ड ऊखीमठ में स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को विकसित करने के उद्देश्य को लेकर सामाजिक/सांस्कृतिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए बद्री केदार कला मंच का विधिवत गठन, वर्ष 2005-08 में अध्यक्ष, देवरियाताल विकास महोत्सव समिति, ऊखीमठ वर्ष 2015 से वर्तमान तक अध्यक्ष, श्री तुंगेश्वर सेवा समिति के रूप में भी धार्मिक एव सांस्कृतिक क्षेत्र में जनभावनाओं से जुड़ हुआ हूँ। पार्टी मुझे टिकट देती है तो मैं केदारघाटी की सेवा के लिए एक समर्पित जनसेवक के रूप में कार्य करूंगा।
Advertisement


खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
भाजपा के गढ़ में भाजपा का कमल थामेंगे ‘चण्डी’
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129