Big Breking उत्तराखंड में 31 जनवरी तक स्कूल बंद, राजनीतिक दलों को राहत; जानिए क्या है नयी कोविड गाइडलाइन
1 min read23/01/2022 1:11 pm
उत्तराखंड में 12वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं लेकिन राजनीतिक दलों को चुनावो के लिए बड़ी राहत दी गई है
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन ने कोविड प्रतिबंधों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। राज्य में लागू कोविड प्रतिबंध की अवधि शनिवार को खत्म हो गई है, जिसे देखते हुए शासन ने प्रतिबंधों को 31 जनवरी तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में नाइट कर्फ्यू पूर्व की तरह रात 10 से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।
Advertisement

आज जारी नयी गाइडलाइन में राजनीतिक दलों को जरूर राहत दी गई है। जिसमें 31 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी दलों को छोटी जनसभाओं की अनुमति होगी। इसके लिए अधिकतम 500 या मैदान की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही शामिल होने की शर्त रखी गरी है। रैली, प्रदर्शन, रोड शो, पदयात्रा, बाइक रैली जैसे आयोजन नहीं होंगे। घर-घर जनसंपर्क में अब पांच के स्थान पर 10 व्यक्तियों की अनुमति होगी। इसके अलावा प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के कोविड वैक्सीनेशन या कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।
Read Also This:
राज्य में 31 जनवरी तक आंगनबाड़ी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायताप्राप्त अशासकीय और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इनमें आनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। मनोरंजन, शैक्षिक व सांस्कृतिक समारोह भी नहीं होंगे। जिम, शापिंग माल, सिनेमा हाल, होटल, रेस्तरां, ढाबे, स्पा, सैलून, थिएटर, आडिटोरियम, सभाकक्ष, खेल संस्थान, स्टेडियम व खेल मैदान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। विवाह समारोह में स्थल के 50 प्रतिशत क्षमता के साथ व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगी।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Big Breking उत्तराखंड में 31 जनवरी तक स्कूल बंद, राजनीतिक दलों को राहत; जानिए क्या है नयी कोविड गाइडलाइन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129