आधी विधायक निधि खर्च और विकास का दावा पूरा, जनता करेगी निसाब
1 min read01/02/2022 3:41 pm
पांच साल में खुद को विपक्ष का विधायक कहकर मनोज रावत अपनी पूरी विधायक निधि तक खर्च नहीं कर पाए, इस बार जनता इसका हिसाब जरूर करेगी, यह कहना था भाजपा से प्रत्याशी शैलारानी रावत का। अपने निवास में पत्रकार वार्ता कर उन्होंने अपने विजन और पूर्व में किए कार्यो की जानकारी दी। मैंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा जनता की सेवा में लगाया है। क्षेत्र पंचायत से विधायक रहते हुए मैंने हमेशा खुद को जनता के साथ खड़ा किया, उनकी मांगों को हमेशा प्राथमिकता से पूरा किया। मेरे हर कार्यकाल में हुए जनहित और विकास कार्य जनता के सामने हैै। मैं हमेशा जनसेवक के रूप में जनता के बीच रही इसलिए जनता मुझे चाहती है। मैं बीमार हुई लेकिन जनता की दुआ, प्यार और आशीर्वाद ही मेरे लिए संजीवनी बनी। आज फिर से मैं जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ रही हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि केदारनाथ में कमल खिलेगा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
Advertisement

Advertisement

केदारनाथ क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाए है इनका विकास मेरी विकास प्राथमिकता होगी, होम स्टे को बढ़ावा देने के साथ नैसर्गिक सुन्दरता से भरे अनछुहे स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा, हेली सेवाओं को पर्यटन के साथ जन स्वास्थ्य से जोड़ने पर मेरा फोकस रहेगा। तल्ला नागपुर में महाविद्यालय, दशज्यूला जागतोली में स्टेडियम, घिमतोली में विशाल हेलीपैड निर्माण के साथ मदमहेश्वर, तुंगनाथ, कालीमठ, रूच्छ महादेव, मक्कूमठ, कार्तिक स्वामी को पर्यटन सर्किटों के रूप में जोड़ने के लिए कार्य करूंगी।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
आधी विधायक निधि खर्च और विकास का दावा पूरा, जनता करेगी निसाब
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129