केदारनाथ विधानसभा के लिए भाजपा ने चुनाव अभियान का फूंका बिगुल
1 min read01/02/2022 5:09 pm
अगस्तमुनी : केदारनाथ विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव अभियान का आज गणपति वैडिंग प्वाइंट में आयोजित समारोह में विधिवत शुभारंभ करते हुऐ आज पार्टी के पोस्टर व चुनावी प्रचार गीत का हुआ विमोचन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिले के प्रभारी शैलेंद्र विष्ट ने पार्टी ने पार्टी की रीति नीति तथा विकास के संदर्भ में संबोधन दिया। भगवान उन्होंने कहा केदारनाथ दिव्य धाम के पुनर्निर्माण कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने विश्व स्तर पर अलग पहचान बनाने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी शैला रानी रावत जी ने क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी की योजनाओं को तथा स्वयं के द्वारा किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के 37 जनप्रतिनिधियों अन्य दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की गई । इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी वाचस्पति सेमवाल, संयोजक चंडी प्रसाद भट्ट ,चुनाव अभिकर्ता देव प्रकाश सेमवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अरुणा बेंजवाल, विजय राणा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती कुंवारी वर्त्वाल, वरिष्ठ भाजपा नेता आशुतोष कीमोठी, वचन सिंह रावत,श्रीनिवास पोस्ती, महंत भैरव गिरी जी जून अखाड़ा जिला पंचायत सदस्य रीना रावत एवं सुनीता वर्त्वाल, अमित प्रणाली,विकास नोटियाल, गजेन्द्र राणा,दिलबर सिंह, गजपाल सिंह, अरविंद राणा, हषर्वधन नेगी, पशुपतिनाथ, लक्ष्मी रावत, प्रमिला देवी, दिब्या, बीना राणा, विजय लक्ष्मी पंवार, सुमन जमलोकी, रजनी शर्मा, विनीता ,अनीता, सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री , विधानसभा के जिला पदाधिकारी एवं भाजपा के समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की विचारधारा के प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य,महिला मंगल दल की अध्यक्ष बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम के संयोजक अनूप सेमवाल ने किया गया।
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ विधानसभा के लिए भाजपा ने चुनाव अभियान का फूंका बिगुल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129