मातबर सिंह कण्डारी कांग्रेस से निष्कासित, जानिए क्यों आ गये रूद्रप्रयाग के कई बागी नेता रडार पर
1 min read
02/02/20227:05 am
मातबर सिंह कण्डारी कांग्रेस से निष्कासन के बाद रूद्रप्रयाग के कई बागी नेता भी पार्टी के रडार पर आ गये है, शीघ्र ही उपर भी बड़ी कार्यवाही हो सकती है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी समेत रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, कालाढूंगी से संध्या डालाकोटी एवं यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाये।
इधर रूद्रप्रयाग सीट पर मातबर सिंह कंडारी के साथ खुलेआम बगावत कर रहे कई नेता भी पार्टी रडार पर है। शीघ्र ही इन पर भी कार्यवाही हो सकती है। कांग्रेस पार्टी की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। इससे विरोध में उतरे नेताओं का राजनीतिक सफर भी थम सकता पहै।
मातबर सिंह कण्डारी कांग्रेस से निष्कासित, जानिए क्यों आ गये रूद्रप्रयाग के कई बागी नेता रडार पर
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
मातबर सिंह कण्डारी कांग्रेस से निष्कासन के बाद रूद्रप्रयाग के कई बागी नेता भी पार्टी के रडार पर आ गये है, शीघ्र ही उपर भी बड़ी कार्यवाही हो सकती है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की
प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर
सिंह कंडारी समेत रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, कालाढूंगी से संध्या डालाकोटी एवं यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय
डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि
कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, उसके
खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के
खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाये।
इधर रूद्रप्रयाग सीट पर मातबर सिंह कंडारी के साथ खुलेआम बगावत कर रहे कई नेता भी पार्टी रडार पर है। शीघ्र ही इन पर भी कार्यवाही हो सकती है। कांग्रेस पार्टी
की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। इससे विरोध में उतरे नेताओं का राजनीतिक सफर भी थम सकता पहै।