मातबर सिंह कण्डारी कांग्रेस से निष्कासित, जानिए क्यों आ गये रूद्रप्रयाग के कई बागी नेता रडार पर
1 min read02/02/2022 7:05 am
मातबर सिंह कण्डारी कांग्रेस से निष्कासन के बाद रूद्रप्रयाग के कई बागी नेता भी पार्टी के रडार पर आ गये है, शीघ्र ही उपर भी बड़ी कार्यवाही हो सकती है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी समेत रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, कालाढूंगी से संध्या डालाकोटी एवं यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाये।
Advertisement

Advertisement

इधर रूद्रप्रयाग सीट पर मातबर सिंह कंडारी के साथ खुलेआम बगावत कर रहे कई नेता भी पार्टी रडार पर है। शीघ्र ही इन पर भी कार्यवाही हो सकती है। कांग्रेस पार्टी की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। इससे विरोध में उतरे नेताओं का राजनीतिक सफर भी थम सकता पहै।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मातबर सिंह कण्डारी कांग्रेस से निष्कासित, जानिए क्यों आ गये रूद्रप्रयाग के कई बागी नेता रडार पर
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129