केदारनाथ में कांग्रेस को पहुंचा फायदा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चमोला समेत कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
1 min read03/02/2022 4:56 pm
अगस्त्यमुनि / हरीश गुसाईं
कांग्रेस को आज केदारनाथ विधान सभा में बड़ी सफलता मिली जब आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चमोला के साथ 20 से अधिक कार्यकर्ताओं ने तथा भाजपा के दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह बिष्ट एवं केदारनाथ विधायक प्रत्याशी मनोज रावत ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया कर माल्यार्पण करते हुए पार्टी के संविधान के प्रति आस्था जताने की शपथ दिलवाई।
Read Also This:
गुरूवार को केदारनाथ विधान सभा के केन्द्र भीरी में हुए कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक विभिन्न दलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक के पक्ष में समर्थन देते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चमोला, जिला सचिव सुमित गुसाईं, जिला उपाध्यक्ष मुकुल मैठाणी, युथ उपाध्यक्ष सतीश गोस्वामी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कारेन्द्र सहित 20 से अधिक कार्यकर्ता तथा भाजपा के विनोद कपरवाण, अनुसूया राणा, महावीर कपरवाण, वीरपाल सिंह आदि के साथ 24 कार्यकर्ताओं ने हाथ का दामन थामा।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ में कांग्रेस को पहुंचा फायदा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चमोला समेत कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129