केदारनाथ और रूद्रप्रयाग विधानसभा के लिए 333 कार्मिकों ने दिए पोस्टल वोट
1 min read03/02/2022 6:48 pm
रूद्रप्रयाग जिले में मतदान हेतु तैनात किए गए कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। जिसमें केदारनाथ विधान सभा क्षेत्र से आज 27 कार्मिकों द्वारा अपना मतदान का प्रयोग किया गया है। वहीं अब तक यहा कुल 55 कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके है। इधर रुद्रप्रयाग विधान सभा क्षेत्र से भी आज 143 कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया है, यहां अब तक कुल 278 कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके है। दोनों विधानसभाओं में अब तक कुल 333 कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मताधिकार किया गया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ और रूद्रप्रयाग विधानसभा के लिए 333 कार्मिकों ने दिए पोस्टल वोट
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129