Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शहीद आंदोलनकारी यशोधर बेंजवाल की स्मृति में बने द्वार की अनदेखी पर UKD का आक्रोश

दस्तक पहाड न्यूज तिलवाड़ा (रुद्रप्रयाग)। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (UKD) ने राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय श्री यशोधर बेंजवाल की स्मृति में तिलवाड़ा में बने स्मृति प्रवेश द्वार की लगातार हो रही अनदेखी पर गहरा रोष व्यक्त किया है। दल ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही शासन-प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा।UKD जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाण के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्मारक द्वार की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्व. बेंजवाल की पुत्री श्रीमती आरती पांडेय भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि “उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों के सम्मान में बने स्मारकों की उपेक्षा बेहद दुखद है। यह उन लोगों का अपमान है जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए संघर्ष किया।”

जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाण ने कहा कि स्वर्गीय यशोधर बेंजवाल ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन आज उनकी स्मृति तक की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में 42 शहादतों के बावजूद आंदोलनकारियों और स्मारक स्थलों के संरक्षण को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिख रही।

Advertisement Box

UKD नेताओं ने बताया कि यह स्मृति द्वार दोनों विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है। इसके बावजूद न तो जनप्रतिनिधियों ने और न ही प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी सुध ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस मार्ग से नियमित आवाजाही करते हैं, फिर भी स्मारक की दुर्दशा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। दल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्मृति द्वार का सौंदर्यीकरण, मरम्मत और उचित संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। UKD ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा।इस मौके पर अर्जुन कंडारी, अजीत सिंह (जिला महामंत्री), प्रदीप बिष्ट, वीरेंद्र पंवार, अंकुश जसवाल, बंदना भट्ट (महिला प्रकोष्ठ), शैला रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पहाड़ में हैरान कर देने वाला समझौता, 75 साल के बुजुर्ग से पैर छुआकर मंगवाई माफी, सोशल मिडिया पर किया माफी का वीडियो वायरल, उठे कई सवाल
आज फोकस में

पहाड़ में हैरान कर देने वाला समझौता, 75 साल के बुजुर्ग से पैर छुआकर मंगवाई माफी, सोशल मिडिया पर किया माफी का वीडियो वायरल, उठे कई सवाल

किराए की सड़क, अधूरा निर्माण और खतरे में जवाहरनगर गंगानगर बस्तियाँ: केदारनाथ हाईवे पर जिम्मेदारों की लापरवाही जिंदगी पर भारी
आज फोकस में

किराए की सड़क, अधूरा निर्माण और खतरे में जवाहरनगर गंगानगर बस्तियाँ: केदारनाथ हाईवे पर जिम्मेदारों की लापरवाही जिंदगी पर भारी

चार दिन बाद सही सलामत लौटाया खोया मोबाइल, व्यापार संघ अध्यक्ष और स्थानीय युवकों की ईमानदारी की मिसाल
आज फोकस में

चार दिन बाद सही सलामत लौटाया खोया मोबाइल, व्यापार संघ अध्यक्ष और स्थानीय युवकों की ईमानदारी की मिसाल

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”
आज फोकस में

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
आज फोकस में

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 16 मई 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp