जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगा “दृष्टि पत्र”, जानें उत्तराखंड में BJP क्या-क्या देगी
1 min read09/02/2022 5:09 pm
लंबे इंतजार के बाद आज उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा के ‘दृष्टि पत्र’ का विमोचन किया। ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ नाम से जारी इस घोषणा पत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नौकरियों से लेकर फ्री सिलेंडर तक के कई बड़े वादे किए। उन्होंने वादा किया कि अगर उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनती है तो 50 हजार सरकारी नौकरी दी जाएगी। इतना ही नहीं, गरीब महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर भी मुफ्त मिलेंगे।
Read Also This:
जानते हैं भाजपा के घोषणा पत्र की खास बातें.
- चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
- हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
- पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
- स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
- किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
- लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
- युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
- देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
- स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
- पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
- 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित
- छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि
- हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज
- बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
- उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगा “दृष्टि पत्र”, जानें उत्तराखंड में BJP क्या-क्या देगी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129