Good job : रुद्रप्रयाग पुलिस ने खोजे दो लाख कीमत के खोऐ मोबाइल, यूजर्स को लौटाए, जानिए क्यों की जनता ने तारीफ
1 min read10/02/2022 4:02 pm
रूद्रप्रयाग पुलिस की कार्यशैली की इन दिनों खूब तारीफ हो रही है। यहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकरीबन दो लाख रुपए के खोए हुए 17 मोबाइल फोन खोज निकाले हैं। आज की जिंदगी में मोबाइल फोनों की अहमियत समझी जा सकती है ऐसे में किसी व्यक्ति को अपना खोया हुआ फोन वापिस मिल जाए तो लौटाने वाले की तारीफ तो बनती है। जानिए क्या है पूरी स्टोरी –
आनन्द और खुशी दुगुनी हो जाती है तब जब मिल जाती है अपनी खोई हुई चीज और यही खोई हुई चीज यदि मोबाइल हो तो फिर क्या कहनें। आज की रफ्तार भरी जिन्दगी में मोबाइल में ही जान रच बसती है हर किसी की। भाग फूटे इस कोरोना महामारी का अब तो बच्चों के पास भी मोबाइल फोन हैं, ऑनलाइन क्लास जो पढ़नी है। किसी का तो बैंक भी इसी में, अपनी नौकरी के दस्तावेज भी इसमें, गेम्स भी इसमें, टीवी चैनल भी इसमें..कितना कुछ बतायें, इन्हीं सुविधाओं को लिखते-लिखते काफी कुछ भर जायेगा। बात असल मुद्दे की करते हैं।
Advertisement

Advertisement

गाहे बगाहे या यूं कहें कभी कभार हमारी लापरवाही भी, हमारा मोबाइल फोन खो जाता है। पहले तो कुछ समझ नहीं आता, आयेगा भी कैसे? जितना कुछ ऊपर लिखा है और जो कुछ लिखने से छूट गया है सब तो रहता है हमारे फोन में। इसलिए कुछ देर के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा जाना स्वाभाविक भी है। जब आंखें खुलती या होश सम्भालते तब पहुंच जाते हैं, नजदीकी पुलिस स्टेशन और शिकायत दर्ज कराते हैं, अपने फोन के खो जाने की। यहां से काम शुरू होता है पुलिस का। सम्बन्धित थाना पुलिस और जिले की सविलांस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से इन फोन को ढूंडा जाता है। मिलने पर सम्बन्धित मोबाइल धारक को या उसके द्वारा अपने प्रार्थना पत्र में दिये गये नम्बर पर काॅल की जाती है। यह खबर सुनकर उन लोगो की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। जी हां इन दिनों ये तत्परता दिखा कर आम जन में रूद्रप्रयाग पुलिस की कार्यशैली की खूब तारीफ हो रही है। रूद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा भी जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आम जनमानस की किसी भी शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए तत्परता से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। शिकायतों के कई प्रकार हो सकते हैं, जैसे कि, आम जनमानस का मोबाइल फोन किसी न किसी कारण से खो जाता है, मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु हर्षवर्धनी सुमन, पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स एवं निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल, प्रभारी सर्विलांस सैल, पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग व साइबर सैल, पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में नियुक्त आरक्षी राकेश सिंह एवं आरक्षी दीपक नौटियाल को निर्देशित किए गये हैं। जनपद के थानों से मोबाइल खोने सम्बन्धी प्रकरणों में अलग से रजिस्टर व्यवस्थित करते हुए सम्बन्धित थाना प्रभारियों को आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी सुनिश्चित कराऐ जानो को कहा गया है।
Read Also This:
निर्गत निर्देशों के अनुपालन में इन दिनों जनपदीय थानों एवं जनपद रुद्रप्रयाग साइबर सैल द्वारा कुल 17 खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी की गयी। इन सभी बरामद फोनो की कीमत करीब सवा दो लाख के आसपास है। रूद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आज बलवंत सिंह, पुष्कर सिंह, जगदीश सिंह, दिगम्बर सिंह रौथाण, प्रकाश, रमेश नैनवाल, मनदीप सिंह राणा, धर्मानन्द थपलियाल, विपिन सिंह नेगी, सचिदानन्द, मानवेन्द्र सिंह समेत 11 लोगो के खोऐ फोन सकुशल लौटा दिए गये है। अपने खोए फोन मिलने से इन सभी लोगों दने जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Good job : रुद्रप्रयाग पुलिस ने खोजे दो लाख कीमत के खोऐ मोबाइल, यूजर्स को लौटाए, जानिए क्यों की जनता ने तारीफ
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129