महिलाओं के सिर चढ़कर बोला प्रियंका का जादू। एक टक देख कहती रही – “बिल्कुल इंदिरा गांधी जन लगणी “
1 min read12/02/2022 10:50 pm
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने आज श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा की सरकार को उखाड़ने की अपील की। उन्होंने कहा पांच सालों में जनता रोजगार के लिए भटकती रही, लेकिन भाजपा सरकार ने खाली पड़े पदों को नहीं भरा। लोग कोरोना काल में पैदल ही अन्य राज्यों से उत्तराखंड पहुंचे लेकिन इस निर्दयी सरकार ने सभी को रोड पर भटकने को छोड़ दिया।

Advertisement

प्रियंका गांधी आज अल्मोड़ा से सीधे कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने श्रीनगर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रदेश में गैस सिलेंडर 500 रुपये में जनता को दिए जाएंगे। अच्छे अस्पताल राज्य में बनाये जाएंगे, रोजगार के अवसर खोले जाएंगे। प्रदेश में पर्यटन पुलिस का भी गठन किया जाएगा। पुलिस भर्ती में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी जाएगी, वहीं, उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटना चाहती है। राम नाम पर जनता को ठगने का काम भाजपा सरकार करती है।
Read Also This:
खचाखच भरे मैदान में प्रियंका का जादू महिलाओं के सिर चढ़कर बोलता दिखाई दिया। अधिकांश का कहना था कि वो “बिल्कुल इंदिरा गांधी जन लगणी ” वहीं, श्रीनगर आई प्रियंका गांधी उतराखंड के रंग में रंगी नजर आईं। यहां प्रियंका नथ और गुलाबंद में नजर आईं। ये पारंपरिक आभूषण उन्हें श्रीनगर नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी ने पहनाए। वहीं, प्रियंका भी उतराखंड की ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहन कर काफी खुश दिखाई दीं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
महिलाओं के सिर चढ़कर बोला प्रियंका का जादू। एक टक देख कहती रही – “बिल्कुल इंदिरा गांधी जन लगणी “
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









