Big Breking : पठाली गांव के वीडियो पर राजनीति तेज, कुलदीप के बाद अब भाजपा प्रत्याशी शैलारानी टारगेट, देखिए वायरल वीडियो
1 min read13/02/2022 4:57 pm
पठाली गांव में देर रात हुए घटनाक्रम में दिन होते-होते नया मोड़ आ चुका है। दस्तक पहाड़ की न्यूज पोर्टल पर प्रसारित वायरल विडियो की खबर को कुछ घंटों में ही हजारों लोगों द्वारा देखे जाने के बाद जहां पीड़ित महिला की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई, वहीं पठाली गांव की ग्राम प्रधान द्वारा भी देर रात हुए घटनाक्रम का स्पष्टीकरण देते हुए भाजपा प्रत्याशी पर गम्भीर आरोप लगाये हैं। उधर इस खबर के खंडन में ग्राम प्रधान पठाली का नया वीडियो आया है जिसमें उन्होंने एक सिरे से देर रात हुई घटना की जानकारी इंकार किया, वहीं दूसरी ओर अन्य में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी पर रात को गाँव में आ कर गांव को बदनाम करने का बड़ा आरोप लगाया है।
Advertisement

Advertisement

उन्होंने घटना को अंजाम देने वाले के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाते हुए अपनी ग्राम सभा को बदनाम करने की कोशिश करार दिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत पर सीधा-सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी ग्रामसभा में प्रत्याशी शैलारानी रावत का 4 बजे शाम कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन वह तय समय पर नहीं आयी। हमारे सोने के बाद 11 बजे रात उन्होंने हमारे गांव में आकर ये काम किया है। भोली भाली महिलाओं को बहला फुसलाकर गांव को बदनाम करने की कोशिश की गई है। उन्होंने हमारे गांव को बदनाम किया है जिसकी मैं कड़ी निन्दा करती हूं। यह सरासर चुनाव नियमों का उल्लघंन है।
Read Also This:
दरअसल केदारनाथ विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत के विरोध में जमकर वायरल हुऐ एक वीडियो के बाद दोषारोपण करने वाली माताजी का माफ़ी नामा वाला नया वीडियो आया है। इसे पहले वीडियो का खंडन माना जा रहा है। इस माफ़ी नामे में उन्होंने गुस्से में होने की बात स्वीकारी है। माताजी का कहना था कि मेरा बेटा दारू पीकर आया और मुझे अंट शंट बोला जिससे मैं भड़क गयी थी। जोश में आकर मैं कुलदीप रावत के लिए बुरा भला बोल गयी। दरअसल आपने नहीं बल्कि मेरे लड़के के कुछ गुंडे दोस्तों ने काम खराब कर दिया। जिससे मैं भड़क गयी। मैं सभी से माफी मांगती हूं।
इस माफीनामे के बाद ग्राम प्रधान के नाए वीडियो ने भी हलचल मचा दी है। ग्राम प्रधान पठाली का यह बयान स्यूंड गांव में हुऐ खूनी संघर्ष के बाद वहां के ग्राम प्रधान द्वारा भी खंडन वाले बयान की सिरीज़ लग रही है जिसमें एक प्रत्याशी को बचाने का पूरा ताना-बाना बुना गया था।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Big Breking : पठाली गांव के वीडियो पर राजनीति तेज, कुलदीप के बाद अब भाजपा प्रत्याशी शैलारानी टारगेट, देखिए वायरल वीडियो
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129