रूद्रप्रयाग जिले की सभी 361 पोलिंग पार्टियां पहुंची मतदेय स्थल, 181 पर होगी वेव कास्टिंग
1 min read13/02/2022 10:07 pm
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने के लिए जिले की दोनों विधान सभाओं के लिए बहुउद्देशीय क्रीडा परिसर अगस्त्यमुनि से रवाना की गयी 361 पोलिंग पार्टियां अपने मतदेय स्थलों पर सकुशल पहुंच गयी है। इस आशय की जानकारी देते हुए रिटर्निग अधिकारी केदारनाथ जीतेन्द्र वर्मा ने अवगत कराया है कि विधान सभा केदारनाथ की 173 पोलिंग पार्टिया अपने मतदेय स्थलों पर सकुशल पहुंच गयी है। रिटर्निग अधिकारी रुद्रप्रयाग श्रीमती अपर्णा ढौडियाल ने अवगत कराया कि रुद्रप्रयाग विधान सभा 188 पोलिंग पार्टियां निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पादित कराने हेतु अपने मतदेय स्थलों पर सकुशल पहुंच गयी है।
Read Also This:
इधर निर्वाचन को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए रूद्रप्रयाग जिले की दोनों विधानसभाओं में वेव कास्टिंग के लिए तैयारियां पूर्ण हो गरी है। नोडल अधिकारी वेव कास्टिंग प्रवीन भट्ट के अनुसार रूद्रप्रयाग जिले की दोनो विधान सभाओं के 181 मतदेय स्थलों पर वेव कास्टिंग की जा रही है। जिसमें केदारनाथ के 87 और रुद्रप्रयाग के 84 मतदेय स्थलों पर वेव कास्टिंग की जा रही है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रूद्रप्रयाग जिले की सभी 361 पोलिंग पार्टियां पहुंची मतदेय स्थल, 181 पर होगी वेव कास्टिंग
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129