केदारनाथ विधानसभा के क्यूड़ी खड़पतिया पोलिंग बूथ पर 604 मतदान के नाम गायब होने से लोगों में खासा रोष है। 80 बुजुर्ग महिला छोंदड़ी देवी 6 किलोमीटर पैदल चलकर जब क्यूड़ी पोल पर पहुंची तो उनका नाम गायब होने से मायूस हो गयी। उनका कहना था जीवन के 80 बसंत देख लिए कभी ऐसा नहीं हुआ था लेकिन इस बार मेरा नाम काट लिया गया।
वहीं ब्राह्मण क्यूड़ी गांव से दो किलोमीटर पैदल चल कर पहुंचे 65 वर्षीय फौज से सेवानिवृत्त सेना मेडल से सम्मानित राम चन्द्र सिंह नेगी भी अपना नाम काट जाने से हैरान हैं। उनका कहना था कि हमने सीमा पर रहकर पूरी निष्ठा से सेवा कि और आज देश के सबसे बड़े पर्व चुनाव में हमारा नाम ही गायब कर दिया गया। उनके साथ गांव के लगभग 346 और लोगों का नाम गायब है। बार बार कहने पर भी नाम गायब होना घोर लापरवाही नहीं तो क्या है।
वहीं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धूम सिंह फर्स्वाण का कहना है कि क्यूंड़ी मतदान केंद्र पर लगभग 1450 से मतदाता थे लेकिन वोटर लिस्ट में केवल 884 नाम ही आए हैं। लोग बिना वोट दिए वापस लौट रहे हैं, यह मायूसी भरा है।
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
केदारनाथ विधानसभा के क्यूड़ी खड़पतिया पोलिंग बूथ पर 604 मतदान के नाम गायब होने से लोगों में खासा रोष है। 80 बुजुर्ग महिला छोंदड़ी देवी 6 किलोमीटर पैदल चलकर
जब क्यूड़ी पोल पर पहुंची तो उनका नाम गायब होने से मायूस हो गयी। उनका कहना था जीवन के 80 बसंत देख लिए कभी ऐसा नहीं हुआ था लेकिन इस बार मेरा नाम काट लिया गया।
वहीं ब्राह्मण क्यूड़ी गांव से दो किलोमीटर पैदल चल कर पहुंचे 65 वर्षीय फौज से सेवानिवृत्त सेना मेडल से सम्मानित राम चन्द्र सिंह नेगी भी अपना नाम काट जाने
से हैरान हैं। उनका कहना था कि हमने सीमा पर रहकर पूरी निष्ठा से सेवा कि और आज देश के सबसे बड़े पर्व चुनाव में हमारा नाम ही गायब कर दिया गया। उनके साथ गांव के
लगभग 346 और लोगों का नाम गायब है। बार बार कहने पर भी नाम गायब होना घोर लापरवाही नहीं तो क्या है।
वहीं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धूम सिंह फर्स्वाण का कहना है कि क्यूंड़ी मतदान केंद्र पर लगभग 1450 से मतदाता थे लेकिन वोटर लिस्ट में केवल 884 नाम ही आए हैं।
लोग बिना वोट दिए वापस लौट रहे हैं, यह मायूसी भरा है।