भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
रूद्रप्रयाग जिले के लगभग सभी मतदान केन्द्रों पर इस बार एन एस एस स्वयं सेवियों विद्यार्थियों ने मतदाताओं को सेनिटाइज करने, मास्क और ग्लब्स बांटने में
रोचक योगदान दिया। वहीं सखी केंद्र पर स्कूली छात्राओं ने परंपरागत परिधानों में मतदाताओं का स्वागत किया वहीं पोस्टरों के जरिए जागरूकता फैलाने में
सक्रियता दिखाई।
[caption id="" align="aligncenter" width="1080"] रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी ने सखी केंद्र में बेटियों की हौसला-अफजाई[/caption]
[caption id="" align="aligncenter" width="1080"] एनसीसी स्वयं सेवी[/caption]
[caption id="" align="aligncenter" width="1080"] एन एस एस स्वयं सेवियों के साथ जिलाधिकारी[/caption]
[caption id="" align="aligncenter" width="2000"] राइका दशज्यूला काण्डई के स्वयं सेवी[/caption]
[caption id="" align="aligncenter" width="1796"] अगस्त्य चिल्ड्रेन एकेडमी इंटर कॉलेज के स्वयं सेवी[/caption]
[caption id="attachment_25103" align="aligncenter" width="1280"] राइका रूद्रप्रयाग की छात्रा[/caption]
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मनुज गोयल और पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में बनाये गये #सखी_बूथ सहित अन्य मतदेय स्थलों का
भ्रमण कर जायजा लेते समय स्वयं सेवी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। जनपद में सभी पोलिंग बूथों पर
शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सकुशल सम्पन्न हो गया है। जनपद निवासियों द्वारा बढ़-चढ़कर लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपनी स्वस्थ भागीदारी निभाई है।
देखिए तस्वीरें --