Big Breking : रूद्रप्रयाग कांग्रेस में भितरघातियों पर बड़ी कार्यवाही, 10 पदाधिकारी छः साल के लिए निष्कासित
1 min read18/02/2022 2:39 pm
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में रूद्रप्रयाग विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल के खिलाफ कार्य करने व कांग्रेस संगठन के साथ भीतर घात करने वाले 10 पदाधिकारियों को पद मुक्त करते हुए छः साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला कांग्रेस के महामंत्री कालीचरण रावत,जिला कांग्रेस महामंत्री चैन सिंह पंवार,ब्लाक उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान,जिला महामंत्री नीरज डंगवाल,युवा सेवादल के पूर्व अध्यक्ष विशाल रावत,जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गुसांई,जिला सचिव भारत भूषण कठैत,जिला सचिव मकर वैरवाण,किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी व संगठन मंत्री सुनील नौटियाल को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त करते हुए छः साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
Advertisement

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर इन कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि अभी ओर सदस्य जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ भीतरघात किया है,जांच के आधार पर तत्काल उन्हें भी पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Big Breking : रूद्रप्रयाग कांग्रेस में भितरघातियों पर बड़ी कार्यवाही, 10 पदाधिकारी छः साल के लिए निष्कासित
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129