[caption id="attachment_25236" align="aligncenter" width="1080"] जमदग्नि ऋषि मंदिर, जामू[/caption] सनातन धर्म की अक्षुण्णता व विश्वकल्याण हेतु केदार घाटी के सुदूर क्षेत्र में रेणुका नदी के तट पर बसे जमदग्नि ऋषि आश्रम, जामूगांव में 1आज से महाशिवरात्रि पर्व तक स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में रूद्रमहायज्ञ व बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ला के मधुर वाणी से संगीत मय राम कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है।

Featured Image

[caption id="attachment_25237" align="aligncenter" width="720"] जमदग्नेश्वर महादेव[/caption] ग्राम पंचायत जामू फाटा के अंतर्गत प्रकृति की सुरम्य गोद मे बसे जमदग्नि आश्रम के रूप में विख्यात जमदगनेश्वर मन्दिर में 18 फरवरी 2022 से 01 मार्च 2022 तक होने जा रहे रुद्र महायज्ञ एवम रामकथा के आयोजक ब्रह्मचारी ज्ञानानंद जी महाराज ने अवगत कराया कि पौराणिक सनातनी संस्कृति की विरासत को अक्षुण रखते हुए वैदिक परम्परानुसार विश्व कल्याण एवम शांति के लिए शास्त्रीय विधानानुसार इसका आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता भरत कुर्मांंचली के अनुसार इस आयोजन के मुख्य वक्ता एवम कथा वाचक बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ला जी महाराज के अतिरिक्त श्री श्री 10008 पूर्णानन्द गिरी जी महाराज , श्री श्री 108 नर्मदा नन्द जी महाराज एवम श्री श्री 108 देवगिरी जी महाराज हैं। यज्ञ में योगेंद्र वाजपेयी द्वारा सभी भक्तों हेतु भण्डारे का आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ में आप सभी भक्तजनों का हार्दिक स्वागत एवम अभिनंदन है।