Big Breking CM पुष्कर धामी और मदन कौशिक दिल्ली तलब, हाईकमान नाराज, ले सकता है कड़ा फैसला
1 min read18/02/2022 5:33 pm
भाजपा पार्टी हाईकमान द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक को आज दिल्ली तलब किए जाने से सूबे की राजनीतिक सरगर्मियां एकाएक तेज हो गई है। अनुमान है कि पार्टी हाईकमान नेताओं के बड़बोलेपन से खासा नाराज हैं।

Advertisement

Advertisement

सीएम धामी आज गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर विधायकों द्वारा पार्टी संगठन पर लगाए गंभीर आरोपो पर रिपोर्ट सौपेंगे। आपको बता दें कि बीजेपी में पार्टी के उम्मीदवार पार्टी नेताओं पर ही चुनाव हराने का षडयंत्र रचने का आरोप लगा रहे हैं और आरोपों की इस जद में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी आ गए हैं। भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके और वर्तमान में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे मदन कौशिक पर अपनी विधानसभा सीट के साथ-साथ प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी थी। लेकिन इस बीच मदन कौशिक के एक कथित पत्र और ट्वीट ने इंटरनेट मीडिया में वायरल हो कर भाजपा का संजीता बना दिया। इसमें कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने की बात कही गई। यद्यपि, कौशिक ने स्पष्ट किया कि पत्र और ट्वीट, दोनों फर्जी हैं। वहीं अब उत्तराखंड बीजेपी में मचे घमासान से आलाकमान अलर्ट हो गया है। भाजपा सगंठन के कामकाज को जानने- समझने वाले यह बखूबी समझते हैं कि पार्टी संगठन और सरकार दोनों में ही पार्टी अध्यक्ष की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण और प्रभावी होती है और यहां तो उसी प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी का एक वर्तमान विधायक चुनाव में हराने का षडयंत्र रचने का आरोप लगा रहा है।
Read Also This:
Advertisement


प्रदेश भाजपा में पिछले दो दिनों से मचे सियासी घमासान पर सख्त रवैया अपनाते हुए भाजपा आलाकमान ने पूरे मामले पर प्रदेश से रिपोर्ट भेजने को कहा था। जिसे लेकर अब कौशिक और सीएम धामी दिल्ली पहुंच रहे हैं। चुनावी परिणाम से पहले इस तरह के घटनाक्रम से विपक्षियों को मौका मिल गया है। वह भी बीजेपी पर कटाक्ष कर रहे हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Big Breking CM पुष्कर धामी और मदन कौशिक दिल्ली तलब, हाईकमान नाराज, ले सकता है कड़ा फैसला
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









