Free Silai Machine Yojana: महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है सरकार, ऐसे उठा सकते है इस योजना का लाभ
1 min read24/02/2022 7:11 am
सरकार की ओर से किसानों के साथ ही महिलाओं के लिए भी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। गरीब व असहाय महिलाओं के उत्थान और उन्हें स्वरोजगार से जोडऩे के लिए समाज कल्याण विभाग एक अहम भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग की ओर से गरीब एवं असहाय महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में जोडऩे के लिए उनको स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वे अपना स्वयं का रोजगार करके जीवन यापन कर सकें।
क्या है पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना (Free Sewing Machine Scheme)
Advertisement

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से देश की गरीब और श्रमिक महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन प्रदान की जाती है। इसके तहत 40 साल से कम उम्र की महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन का लाभ प्रदान किया जाता है। बता दें कि यह समाज कल्याण विभाग की फ्री सिलाई मशीन देने की योजना देश के कई राज्यों में संचालित की जा रही हैं।
Read Also This:
फ्री सिलाई मशीन के लिए पात्रता/शर्तें
समाज कल्याण विभाग की फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए कुछ पात्रता और शर्तें तय की गई है जो इस प्रकार से हैं-
- आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल वर्ग की सभी महिलाएं फ्री सिलाई मशीन योजना की पात्र है।
- फ्री सिलाई योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक श्रमिक महिलाओं के पति की वार्षिक आय 12,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
फ्री सिलाई मशीन योजना से होने वाले लाभ
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ देश की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की श्रमिक महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
- फ्री सिलाई योजना के माध्यम से श्रमिक महिलाएं सिलाई मशीन प्राप्त कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगी।
- सरकार द्वारा देश की सभी श्रमिक महिलाओं को निशुल्क के सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
- फ्री सिलाई मशीन योजना तहत सरकार की ओर से हर राज्य में 50 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।
फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (PM Free Silai Machine Yojana)
फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार से हैं।
- आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
- महिला आयु प्रमाण-पत्र
- परिवार का आय प्रमाण-पत्र
- महिला का पहचान-पत्र
- यदि महिला विकलांग है तो विकलांगता का चिकित्सा प्रमाण पत्र
- अगर महिला विधवा है तो उसका निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र
- सिलाई कार्य का प्रमाण-पत्र
- सामुदायिक प्रमाण-पत्र
- आवेदनकर्ता का मोबाइल नंबर
- आवेदनकर्ता का पासपोर्ट साइज फोटो
मुफ्त सिलाई मशीन योजना के लिए कैसे करें आवेदन
जैसा कि राज्यों में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित की जा रही है। यदि आप इस योजना में दी गई पात्रता व शर्तों को पूरा करते है तो आपको फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जो महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है उन्हें विभाग द्वारा निर्धारित प्रपत्र के अनुसार आवेदन करना होगा। पात्र महिला फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म समाज कल्याण विभाग से प्राप्त कर सकती है। इसके अलावा भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट www.india.gov.in जाकर फॉर्म को डाउनलोड कर सकती हैं।
हेल्पलाइन नंबर
Free Silai Machine Yojana की पूरी जानकारी हमने आर्टिकल में दे दी है। यदि उम्मीदवारों को योजना के लिए शिकायत या अन्य कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो आप टोल फ्री नंबर -110003 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके आलावा आप सम्बन्धित कार्यालय में जा कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Free Silai Machine Yojana: महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है सरकार, ऐसे उठा सकते है इस योजना का लाभ
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









