यूक्रेन में फंसे अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ के पांच छात्र- छात्रायें, परिजन परेशान.. देखिए विडियो
1 min read
25/02/20221:05 pm
रुस एवं यूक्रेन के बीच युद्ध बढ़ गया है। दोनों ही देश एक दूसरे की सैन्य शक्ति को भारी नुकसान करने का दावा कर रहे हैं। इस सबके बीच वहां रहरहे भारतीयों की स्वदेश वापसी की कोशिशें भी चल रही हैं। लेकिन हवाई सेवा बन्द होने से उनकी वापसी में देर हो रही है। उत्तराखण्ड के भी कई छात्र छात्रायें वहां फंसे हुए हैं। अधिकांश छात्र छात्रायें वहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए गये हैं।
रूद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के एक छात्र एवं एक छात्रा और एक होटलियर युवा तथा ऊखीमठ ब्लॉक के भी एक छात्र एवं एक छात्रा के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिल रही है। ये सभी वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। अगस्त्यमुनि सीएचसी में तैनात फॉर्मासिस्ट डीएल मिंगवाल के पुत्र अंकित चन्द्रा एवं फलई गांव के पूर्व प्रधान विजय भट्ट की पुत्री अवंतिका भट्ट यूक्रेन की राजधानी कीव में पढ़ाई कर रहे हैं। जब से वहां के हालात बेकाबू हुए हैं छात्रों के परिजनों की रातों की नींद एवं दिन का चैन उड़ गया है। वे हर दिन वहां के हालातों पर नजर रखे हुए हैं। अभिभावकों ने यूक्रेन के कालेज प्रशासन पर भी हालातों की गम्भीरता को समझने में गलती करने का आरोप भी लगाया। अभिभावकों ने बताया कि वे अपने पाल्यों को 15 दिन पूर्व ही वापस बुला रहे थे। उन्होंने कालेज से ऑनलाइन पढ़ाई कराने का अनुरोध भी किया था। परन्तु काजेल प्रशासन नहीं माना और स्थिति सामान्य होने की बात करता रहा। अंकित की माता पूर्व जिपंस सुलोचना देवी ने बताया कि कल राति को ही अंकित से बात हुई थी। कह रहा था कि वहां के हालात और कठिन होते जा रहे है। रात दिन धमाकों की आवाज से श्द्याहर थर्रा रहा है। और दिनभर सायरन बजता रहता है। एटीएम तथा जनरल स्टोरों में भारी भीड़ लग रही है। उन्हें अपने हॉस्टल में रहने को कहा गया है। तथा सायरन बजते ही बेसमेंट में जाने को कहा गया है। जहां नेटवर्क की भी समस्या हो रही है। बच्चों की सुरक्षा के लिए वे हर दम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल अवंतिका की मां का भी है। अवंतिका के पिता विजय भट्ट एवं माता सीएचसी अगस्त्यमुनि में हेल्थ कॉर्डिनेटर रचना भट्ट ने बताया कि आज ही सुबह उससे बात हुई थी। सभी छात्रों में घबराहट है तथा वे अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। वहां पर सभी छात्र छात्रायें फिलहाल एक साथ रह रहे हैं। अंकित के पिता ने कहा कि छात्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन में अभी मेट्रो चल रही हैं, जिसके द्वारा छात्रों को नजदीकी पश्चिमी देशों पोलेण्ड, हंगरी आदि में भिजवाया जा सकता है। जहां से सभी छात्र हवाई सेवा द्वारा स्वदेश वापसी कर सकते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से यथाशीघ्र छात्रों की घर वापसी हेतु उचित कदम उठाने की मांग की है। राजधानी कीव के एक होटल में काम करने वाले रूद्रप्रयाग के छडूला गांव निवासी धूम सिंह पुत्र केसर सिंह ह भी यहां फंसे हैं।
वहीं पुलिस प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी कर वहां रह रहे छात्रों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि यदि किसी का कोई परिजन वर्तमान में यूक्रेन में किसी भी कार्य हेतु गया हुआ है तो सम्बन्धित व्यक्ति के सम्बन्ध में पूरी जानकारी डायल 112 अथवा पुलिस कन्ट्रोल कक्ष रूद्रप्रयाग के नम्बर 7579257572 पर उपलब्ध करायें।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
यूक्रेन में फंसे अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ के पांच छात्र- छात्रायें, परिजन परेशान.. देखिए विडियो
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
रुस एवं यूक्रेन के बीच युद्ध बढ़ गया है। दोनों ही देश एक दूसरे की सैन्य शक्ति को भारी नुकसान करने का दावा कर रहे हैं। इस सबके बीच वहां रहरहे भारतीयों की
स्वदेश वापसी की कोशिशें भी चल रही हैं। लेकिन हवाई सेवा बन्द होने से उनकी वापसी में देर हो रही है। उत्तराखण्ड के भी कई छात्र छात्रायें वहां फंसे हुए हैं।
अधिकांश छात्र छात्रायें वहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए गये हैं।
रूद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के एक छात्र एवं एक छात्रा और एक होटलियर युवा तथा ऊखीमठ ब्लॉक के भी एक छात्र एवं एक छात्रा के यूक्रेन में फंसे होने
की जानकारी मिल रही है। ये सभी वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। अगस्त्यमुनि सीएचसी में तैनात फॉर्मासिस्ट डीएल मिंगवाल के पुत्र अंकित चन्द्रा एवं फलई गांव
के पूर्व प्रधान विजय भट्ट की पुत्री अवंतिका भट्ट यूक्रेन की राजधानी कीव में पढ़ाई कर रहे हैं। जब से वहां के हालात बेकाबू हुए हैं छात्रों के परिजनों की
रातों की नींद एवं दिन का चैन उड़ गया है। वे हर दिन वहां के हालातों पर नजर रखे हुए हैं। अभिभावकों ने यूक्रेन के कालेज प्रशासन पर भी हालातों की गम्भीरता को
समझने में गलती करने का आरोप भी लगाया। अभिभावकों ने बताया कि वे अपने पाल्यों को 15 दिन पूर्व ही वापस बुला रहे थे। उन्होंने कालेज से ऑनलाइन पढ़ाई कराने का
अनुरोध भी किया था। परन्तु काजेल प्रशासन नहीं माना और स्थिति सामान्य होने की बात करता रहा। अंकित की माता पूर्व जिपंस सुलोचना देवी ने बताया कि कल राति को
ही अंकित से बात हुई थी। कह रहा था कि वहां के हालात और कठिन होते जा रहे है। रात दिन धमाकों की आवाज से श्द्याहर थर्रा रहा है। और दिनभर सायरन बजता रहता है।
एटीएम तथा जनरल स्टोरों में भारी भीड़ लग रही है। उन्हें अपने हॉस्टल में रहने को कहा गया है। तथा सायरन बजते ही बेसमेंट में जाने को कहा गया है। जहां नेटवर्क
की भी समस्या हो रही है। बच्चों की सुरक्षा के लिए वे हर दम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल अवंतिका की मां का भी है। अवंतिका के पिता विजय भट्ट
एवं माता सीएचसी अगस्त्यमुनि में हेल्थ कॉर्डिनेटर रचना भट्ट ने बताया कि आज ही सुबह उससे बात हुई थी। सभी छात्रों में घबराहट है तथा वे अपनी सुरक्षा को लेकर
परेशान हैं। वहां पर सभी छात्र छात्रायें फिलहाल एक साथ रह रहे हैं। अंकित के पिता ने कहा कि छात्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन में अभी मेट्रो
चल रही हैं, जिसके द्वारा छात्रों को नजदीकी पश्चिमी देशों पोलेण्ड, हंगरी आदि में भिजवाया जा सकता है। जहां से सभी छात्र हवाई सेवा द्वारा स्वदेश वापसी कर
सकते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से यथाशीघ्र छात्रों की घर वापसी हेतु उचित कदम उठाने की मांग की है। राजधानी कीव के एक होटल में काम करने वाले रूद्रप्रयाग
के छडूला गांव निवासी धूम सिंह पुत्र केसर सिंह ह भी यहां फंसे हैं।
वहीं पुलिस प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी कर वहां रह रहे छात्रों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि यदि किसी का कोई
परिजन वर्तमान में यूक्रेन में किसी भी कार्य हेतु गया हुआ है तो सम्बन्धित व्यक्ति के सम्बन्ध में पूरी जानकारी डायल 112 अथवा पुलिस कन्ट्रोल कक्ष
रूद्रप्रयाग के नम्बर 7579257572 पर उपलब्ध करायें।