यूक्रेन से भारतीयों की वतन वापसी शुरू, एयर इंडिया का विमान 219 भारतीयों के साथ रोमानिया से मुंबई रवाना, देखिए तस्वीरें
1 min read26/02/2022 4:36 pm
Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए दोपहर 2 बजे के करीब रवाना हुई। इससे पहले उड़ान संख्या एआई1943 ने तड़के करीब तीन बजकर 40 मिनट पर मुंबई हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और उसके भारतीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे बुखारेस्ट हवाईअड्डे पर पहुंची थी, जो भारतीय नागरिक सड़क मार्ग के जरिए यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर पहुंचे थे। उन्हें भारत सरकार के अधिकारी बुखारेस्ट ले कर पहुंचे और उसके बाद एअर इंडिया की विमान उन्हें वापस लेकर मुंबई के लिए उड़ा।

Advertisement

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बताया कि युद्ध संकट से घिरे भारतीयों की वापसी शुरू हो गई है। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं। विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के लिये मुंबई में शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में आने वाले भारतीयों के लिए एक विशेष कॉरिडोर सुरक्षित कर दिया गया है।
Read Also This:

इससे पहले विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को कहा कि 4,000 से ज्यादा लोग वापस आ गए हैं लेकिन कुछ लोग अभी भी वहां फंसे हुए हैं। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और हम लोगों को वहां से निकालने के लिए प्रयास कर रहे हैं,यूक्रेन का एयरस्पेस बंद है इसलिए हम भूमि मार्गों का उपयोग कर रहे। बता दें कि, यूक्रेन में रूस के हमलों का आज (शनिवार) तीसरा दिन है। इस बीच यूक्रेन से भारतीयों की वापसी शुरू हो गई है। साथ ही यूक्रेन में फंसे छात्र रोमानिया के बुखारेस्ट एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।
वहीं इस अभियान पर बोलते हुये रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों को भारत सरकार अपने खर्च पर वापस लाएगी। वहां से कई लोग आ भी चुके हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
यूक्रेन से भारतीयों की वतन वापसी शुरू, एयर इंडिया का विमान 219 भारतीयों के साथ रोमानिया से मुंबई रवाना, देखिए तस्वीरें
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









