Uttrakhand : केवि में नए सत्र के लिए एडमिशन तारीख घोषित, 28 फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरा शेड्यूल
1 min read27/02/2022 5:58 am
केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केवीएस वेबसाइट पर किए जा सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल एप से भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। वहीं इस सत्र से कक्षा एक में नामांकन की उम्र एक साल बढ़ा दी है।
सत्र 2022-23 में कक्षा एक में नामांकन लेने के लिए बच्चे की उम्र एक मार्च 2022 को छह साल पूरी होनी चाहिए। पहले यह उम्र पांच साल थी। लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत एक साल बढ़ायी गई है। कक्षा एक के नामांकन की पहली लिस्ट 25 मार्च को जारी की जाएगी। वहीं दूसरी और तीसरी लिस्ट एक अप्रैल और आठ अप्रैल को जारी की जाएगी।
Advertisement

ये है शेड्यूल
Read Also This:
कक्षा एक
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – 28 फरवरी से 21 मार्च तक
पहली से तीसरी चयन सूची – 25 मार्च से आठ अप्रैल के बीच
कक्षा दो के लिए रजिस्ट्रेशन – आठ से 16 अप्रैल
कक्षा दो से आगे की कक्षाओं के लिए सूची जारी – 21 से 28 अप्रैल
कक्षा नौंवीं तक के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि – 30 जून
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Uttrakhand : केवि में नए सत्र के लिए एडमिशन तारीख घोषित, 28 फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरा शेड्यूल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









