251 कलशों में निकाली भगवान जमदग्नेश्वर की जलयात्रा, भक्तों के जयकारों से गूंजी केदारघाटी
1 min read
27/02/20224:15 pm
लक्ष्मण नेगी / ऊखीमठ
केदार घाटी के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल जमदग्नेश्वर महादेव मन्दिर में ब्रह्मचारी ज्ञानान्द महाराज व जामू के ग्रामीणों के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित रूद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा के सातवें दिन 251 जल कलशो से भव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया।
रूद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा के आयोजन से केदार घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है! सोमवार को रूद्र महायज्ञ, मंगलवार को श्रीराम कथा तथा बुधवार को महाशिवरात्रि पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा! रविवार को सैकड़ों श्रद्धालु स्थानीय वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों व सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ जगदग्नेश्वर महादेव से जामू गाँव के मध्य मोरू नामक प्राकृतिक जल स्रोत के लिए रवाना हुए तथा प्राकृतिक जल स्रोत में विद्धान आचार्यों ने पूजा – अर्चना हवन कर 251 जल कलशो की विधिवत पूजा की! ठीक 11 बजे जल कलश यात्रा मन्दिर के लिए रवाना हुई तो भक्तों की जयकारों से सम्पूर्ण भूभाग गुजायमान हो उठा! सैकड़ों भक्तों की हर हर गंगे , जय माँ गंगे के जयकारों से सम्पूर्ण केदार घाटी का वातावरण देव तुल्य बना रहा! जल कलश यात्रा के मन्दिर परिसर पहुंचने से वहाँ पूर्व से मौजूद सैकड़ों भक्तों ने पुष्प अक्षत्रो से जल कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया! जल कलश यात्रा के जगदग्नेश्वर महादेव मन्दिर की एक परिक्रमा करने के बाद प्रधान कलश से जगदग्नेश्वर महादेव व ब्यास पीठ का जलाभिषेक किया गया तथा शेष कलशो का जल भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया! जल कलश यात्रा की महिमा का वर्णन करते हुए अध्योध्या के 15 वर्षीय बाल ब्यास प्रजा शुक्ला ने कहा कि तीर्थ स्थलों आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के तहत निकलने वाली जल कलश यात्रा के दर्शन करने के जन्म – जन्मान्तरो के पापों का हरण होता है! उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि श्री रामचंद्र जी के स्मरण मात्र से मानव को सदगति की प्राप्ति होती है।
रूद्र महायज्ञ में आचार्य अमन अवस्थी, दीपांक अवस्थी, संजय कुमार्चली के नेतृत्व में 18 सदस्यीय विद्धान आचार्यों द्वारा हवन में अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियो की आहूतियां डालकर विश्व कल्याण व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की जा रही है! श्रीराम कथा में राहुल, अमित, संजय द्वारा ध्वनि पर साथ दिया जा रहा है जबकि योगेन्द्र वाजपेयी द्वारा अपनी पत्नी स्व0 कविता वाजपेयी की पुण्य स्मृति में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है! इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, मनोज पाण्डेय बीरेन्द्र बिष्ट, सन्दीप बेजवाल, प्रधान विनीता रमोला, पूर्व प्रधान पशुपतिनाथ कुर्माचली, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता देवी, मन्दिर समिति अध्यक्ष सूरज नन्दवाण, उमेश चन्द्र कुर्माचली, प्रमोद कुर्माचली, जगत सिंह रमोला, शिवानन्द अथवाल, हीरा सिंह रमोला, दुर्गेश कुर्माचली, राजेन्द्र सिंह बर्त्वाल, महेन्द्र सिंह राणा, लक्ष्मण शुक्ला सहित जामू गाँव के विभिन्न संगठनों पदाधिकारी, सदस्य व सैकड़ों भक्त मौजूद थे!
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
251 कलशों में निकाली भगवान जमदग्नेश्वर की जलयात्रा, भक्तों के जयकारों से गूंजी केदारघाटी
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
लक्ष्मण नेगी / ऊखीमठ
केदार घाटी के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल जमदग्नेश्वर महादेव मन्दिर में ब्रह्मचारी ज्ञानान्द महाराज व जामू के ग्रामीणों के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित
रूद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा के सातवें दिन 251 जल कलशो से भव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया।
रूद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा के आयोजन से केदार घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है! सोमवार को रूद्र महायज्ञ, मंगलवार को श्रीराम कथा तथा बुधवार को
महाशिवरात्रि पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा! रविवार को सैकड़ों श्रद्धालु स्थानीय वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों व सैकड़ों भक्तों की
जयकारों के साथ जगदग्नेश्वर महादेव से जामू गाँव के मध्य मोरू नामक प्राकृतिक जल स्रोत के लिए रवाना हुए तथा प्राकृतिक जल स्रोत में विद्धान आचार्यों ने
पूजा - अर्चना हवन कर 251 जल कलशो की विधिवत पूजा की! ठीक 11 बजे जल कलश यात्रा मन्दिर के लिए रवाना हुई तो भक्तों की जयकारों से सम्पूर्ण भूभाग गुजायमान हो उठा!
सैकड़ों भक्तों की हर हर गंगे , जय माँ गंगे के जयकारों से सम्पूर्ण केदार घाटी का वातावरण देव तुल्य बना रहा! जल कलश यात्रा के मन्दिर परिसर पहुंचने से वहाँ
पूर्व से मौजूद सैकड़ों भक्तों ने पुष्प अक्षत्रो से जल कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया! जल कलश यात्रा के जगदग्नेश्वर महादेव मन्दिर की एक परिक्रमा करने के
बाद प्रधान कलश से जगदग्नेश्वर महादेव व ब्यास पीठ का जलाभिषेक किया गया तथा शेष कलशो का जल भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया! जल कलश यात्रा की महिमा
का वर्णन करते हुए अध्योध्या के 15 वर्षीय बाल ब्यास प्रजा शुक्ला ने कहा कि तीर्थ स्थलों आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के तहत निकलने वाली जल कलश यात्रा के दर्शन
करने के जन्म - जन्मान्तरो के पापों का हरण होता है! उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि श्री रामचंद्र जी के स्मरण
मात्र से मानव को सदगति की प्राप्ति होती है।
रूद्र महायज्ञ में आचार्य अमन अवस्थी, दीपांक अवस्थी, संजय कुमार्चली के नेतृत्व में 18 सदस्यीय विद्धान आचार्यों द्वारा हवन में अनेक प्रकार की पूजा
सामाग्रियो की आहूतियां डालकर विश्व कल्याण व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की जा रही है! श्रीराम कथा में राहुल, अमित, संजय द्वारा ध्वनि पर साथ दिया जा रहा है
जबकि योगेन्द्र वाजपेयी द्वारा अपनी पत्नी स्व0 कविता वाजपेयी की पुण्य स्मृति में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है! इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता
कुलदीप रावत, मनोज पाण्डेय बीरेन्द्र बिष्ट, सन्दीप बेजवाल, प्रधान विनीता रमोला, पूर्व प्रधान पशुपतिनाथ कुर्माचली, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता देवी,
मन्दिर समिति अध्यक्ष सूरज नन्दवाण, उमेश चन्द्र कुर्माचली, प्रमोद कुर्माचली, जगत सिंह रमोला, शिवानन्द अथवाल, हीरा सिंह रमोला, दुर्गेश कुर्माचली,
राजेन्द्र सिंह बर्त्वाल, महेन्द्र सिंह राणा, लक्ष्मण शुक्ला सहित जामू गाँव के विभिन्न संगठनों पदाधिकारी, सदस्य व सैकड़ों भक्त मौजूद थे!