किस्मत चमकाने वाला पेड़, अगर विवाह में हो रही है देरी या धन की कमी, तो गुणकारी है इसकी पत्तियां
1 min read03/03/2022 9:22 pm
हिन्दू धर्म में अशोक के पेड़ का काफ़ी महत्व है। आयुर्वेद में अशोक वृक्ष को हेमपुष्प या ताम्रपल्लव कहा जाता है। वैसे तो अशोक वृक्ष के विभिन्न अंग यानि फूल, पत्ता आदि को महिलाओं के सेहत संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसके पौष्टिक और उपचारत्मक गुणों के कारण बहुत सारे बीमारियों के लिए आयुर्वेद में औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाता है।

Advertisement

Advertisement

प्राचीनकाल में प्रसन्नता एवं शोक को दूर करने के लिए अशोक वाटिकाओं एवं उद्यानों का प्रयोग होता था और इसी आश्रय से इसके नाम शोकनाश, विशोक, अपशोक आदि रखे गए हैं। अशोक के बारे में कहा जाता है कि माता सीता को रावण ने अगवा कर श्रीलंका में जिस वाटिका में रखा था वह अशोक का ही पेड़ था। सनातनी वैदिक लोग तो इस पेड़ को पवित्र एवं आदरणीय मानते ही हैं, किन्तु बौद्ध भी इसे विशेष आदर की दृष्टि से देखते हैं; क्योंकि कहा जाता है कि भगवान बुद्ध का जन्म अशोक वृक्ष के नीचे हुआ था। इसका सम्बन्ध कामदेव से भी है। पुष्प धन्वा (कामदेव) के पंचपुष्प बाणों में अशोक पुष्प की भी गणना की गई है। अशोक के पत्तों की माला अक्सर दरवाजे पर लटकायी जाती हैं इस माला में बहुत ही गजब की शक्ति होती है और यह घर के भीतर नकारात्मक उर्जा को प्रवेश नहीं करने देती है।
Read Also This:

दूर करता है धन कि कमी
अगर आप जीवन में धन की कमी जैसे हालातों का सामना नहीं करना चाहते या फिर धर्म की कमी से परेशान है तो अशोक के पेड़ की जड़ को घर पर ले आए इस जड़ को किसी पवित्र स्थान पर रखने से धन से जुड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।
मां दुर्गा कृपा पाने का माध्यम
मां दुर्गा के भक्तों को मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए प्रतिदिन अशोक के जड़ में पानी चढ़ाना चाहिए जल चढ़ाते समय देवी का जाप करें उनका ध्यान अवश्य करें इस उपाय को करने से आपकी बिगड़ी हुई किस्मत बन जाएगी। और आप के ऊपर लक्ष्मी देवी की कृपा बनी रहेगी।
विवाह की अड़चनों को दूर करने के लिए
अगर विवाह में देरी हो रही है, तो इसे दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के पत्तों को पानी मिलाकर स्नान करें। इसके बाद इन पत्तों को पीपल के पेड़ के नीचे डाल दें। 42 दिनों तक लगातार ऐसा करने से लाभ नजर आता है।
तनाव कम करने में भी लाभकारी है
मान्यता है कि अशोक की पत्तियां पति-पत्नी के बीच तनाव को भी कम करती हैं। अगर दोनों में अनबन हो रही है, तो अशोक के सात पत्ते लाकर देवी-देवताओं के सामने रख दें। अगर पत्ते सूख जाएं तो फिर से ऐसा ही करें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से दोनों के बीच की लड़ाई खत्म हो जाएगी और प्रेम बढ़ेगा।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
किस्मत चमकाने वाला पेड़, अगर विवाह में हो रही है देरी या धन की कमी, तो गुणकारी है इसकी पत्तियां
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









