उत्तराखंड में बन सकती है बीजेपी की सरकार, भाजपा को 40, कांग्रेस को 25 और यूकेडी को 1 सीट का अनुमान
1 min read09/03/2022 7:49 am
विधानसभा चुनावों के नतीजे महज एक दिन की दूरी पर है लेकिन भविष्यवाणी कर रहे एग्जिट पोल एक बार फिर से बीजेपी की सत्ता में वापसी का अनुमान लगा रहा हैं। सूबे की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था। वोटिंग पूरी हो जाने के बावजूद उत्तरांखड का एग्जिट पोल इसलिए नहीं जारी हो सका क्योंकि चार और राज्यों में भी चुनाव होने थे। 7 मार्च को उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के थोड़ी देर बाद उत्तराखंड, यूपी, पंजाब, गोवा और मणिपुर के एग्जिट पोल आ गए। यहां बीजेपी सरकार बचाने में सफल रहेगी या कांग्रेस को सत्ता में आने का मौका मिलेगा या फिर आम आदमी पार्टी कोई उलटफेर करके दिखाएगी? BJP का चेहरा सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) हैं तो पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) कांग्रेस के अगुवा हैं। उत्तराखंड चुनाव का नतीजा क्या होगा, इसका पता तो कल 10 मार्च 2022 को ही चलेगा। उत्तराखंड में एक ट्रेंड रहा है। इस पहाड़ी राज्य में हर बार सरकार अदलती-बदलती रही है। पिछले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। सवाल है कि बीजेपी यह ट्रेंड तोड़ेगी या फिर उसके हाथ से सत्ता खिसकेगी। इस बार कांग्रेस और बीजेपी (BJP Vs Congress) की कड़ी टक्कर बताई जा रही है। पहली बार आम आदमी पार्टी (AAP) भी चुनौती में है।
दस्तक द्वारा किए गए सर्वे में भाजपा को 40 सीटों पर बढ़त मिल रही है, हालांकि कुछ एक जगह निर्दलीय, यूकेडी और आम आदमी पार्टी भाजपा को वोट प्रतिशत को प्रभावित जरूर करेगी। भाजपा के कई दिग्गज भी इस बार धराशाई हो सकते हैं, जिनमें श्रीनगर सीट पर धनसिंह रावत का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। इधर कांग्रेस को 25 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं यूकेडी और आम आदमी पार्टी इस बार कोई करिश्मा नहीं दिखा सकेंगी।
Advertisement

Advertisement

न्यूज़ 24 और टुडेज़ चाणक्य के पोल के मुताबिक भी उत्तराखंड में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। उनके एग्जिट पोल में बीजेपी को 43, कांग्रेस को 24 और अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।
Read Also This:
एबीपी न्यूज़-सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 32 से 38, बीजेपी को 26 से 32 और आप के खाते में 0 से 2 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो एग्जिट पोल में बीजेपी को 41 प्रतिशत वोट के साथ सबसे आगे दिखाया गया है। वहीं कांग्रेस को 39% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।
टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भी उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 43, कांग्रेस को 24 व अन्य को 3 सीटों का अनुमान है।
उत्तराखंड पर ABP-C Voter का सर्वे कांग्रेस सरकार की भविष्यवाणी कर रहा है। इसके एग्जिट पोल में कांगेस को 32-38 सीट , बीजेपी को 26 से 32 मिल रही है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखंड में बन सकती है बीजेपी की सरकार, भाजपा को 40, कांग्रेस को 25 और यूकेडी को 1 सीट का अनुमान
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129