दिल्ली में रायड़ी गांव की सुशीला भंडारी, लोकगायिका हेमा नेगी करासी समेत उत्तराखंड की 11 महिलाएं को मिला कल्याणी सम्मान
1 min read
09/03/20229:13 pm
अगस्त्यमुनि। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नई दिल्ली के पंचकुईयां रोड़ स्थित गढवाल भवन में प्रवासी उत्तराखंडी महिलाओं की सामाजिक संस्था “कल्याणी सामाजिक संगठन” द्वारा उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में विभिन्न विधाओं में कार्यरत सुशीला भंडारी सहित 11 महिलाओं को “कल्याणी सम्मान 2022” से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में समाज के लिए उत्कृष्ठ योगदान देकर उत्तराखंड को गौरवान्वित करने का काम किया है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विशिष्ट अतिथि माधुरी बड़थ्वाल (अवकाश प्राप्त संगीत संयोजिका/निर्देशिका, आकाशवाणी नजीबाबाद), हेमा नेगी करासी (लोक गायिका), अंजू अरविंद कुमार (समाज सेविका), सुधा देवी राही (धर्मपत्नी लोक गायक स्वर्गीय चंद्र सिंह राही), कल्याणी सामाजिक संस्था की अध्यक्षा बबिता नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।
कल्याणी सम्मान समारोह को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में सामाजिक सरोकारों से जुड़े उत्तराखंडी महिलाएं व पुरुष दिल्ली के गढ़वाल भवन में एकत्रित हुए।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा बबिता नेगी ने समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी महिलाएं आज किसी क्षेत्र से अछूती न रहकर हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं।
सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया –
1. तनुजा जोशी (गुलमोहर लेडी, काठगोदाम, हल्द्वानी, जिला नैनीताल)।
2. नंदी बहुगुणा (ग्राम साबली चंबा, टिहरी गढ़वाल)।
3. सुशीला भंडारी (ग्राम रायड़ी, केदारघाटी, जिला रुद्रप्रयाग)।
11. ग्रामीण बाल विकास संगठन (बाल पंचायत, बजींगा, टिहरी गढ़वाल)।
कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात मंच संचालिका मंजू बहुगुणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।
कार्यक्रम महिलाओं के नाम था, हालांकि दर्शक दीर्घा में पुरुष भी नारियों का हौसला बढ़ाते नजर आये। सम्माम समारोह के दौरान सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना चौहान, हेमा नेगी करासी, आशा पांडे तथा रमेश नौटियाल ने खूबसूरत लोकगीत सुनाकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान नॉन स्टाप गीतों पर सभी महिलाएं खूब थिरकी।
इस मौके पर कल्याणी संस्था की अध्यक्षा बबीता नेगी द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी संजय शर्मा दरमोड़ा, डीपीएमआई के अध्यक्ष व मयूरविहार दिल्ली भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती सहित विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कल्याणी सम्मान समरोह में इस बार पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सीएम पपने, हरीश असवाल, सत्येन्द्र नेगी, आनंद जोशी, दीप सिलोड़ी, ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी सहित कई पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
दिल्ली में रायड़ी गांव की सुशीला भंडारी, लोकगायिका हेमा नेगी करासी समेत उत्तराखंड की 11 महिलाएं को मिला कल्याणी सम्मान
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
अगस्त्यमुनि। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नई दिल्ली के पंचकुईयां रोड़ स्थित गढवाल भवन में प्रवासी उत्तराखंडी महिलाओं की सामाजिक संस्था
“कल्याणी सामाजिक संगठन" द्वारा उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में विभिन्न विधाओं में कार्यरत सुशीला भंडारी सहित 11 महिलाओं को “कल्याणी सम्मान 2022” से
सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में समाज के लिए उत्कृष्ठ योगदान देकर उत्तराखंड को गौरवान्वित करने का काम किया है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विशिष्ट अतिथि माधुरी बड़थ्वाल (अवकाश प्राप्त संगीत संयोजिका/निर्देशिका, आकाशवाणी नजीबाबाद), हेमा नेगी करासी (लोक गायिका), अंजू
अरविंद कुमार (समाज सेविका), सुधा देवी राही (धर्मपत्नी लोक गायक स्वर्गीय चंद्र सिंह राही), कल्याणी सामाजिक संस्था की अध्यक्षा बबिता नेगी द्वारा दीप
प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।
[caption id="attachment_25859" align="alignleft" width="1280"] सुशीला भंडारी[/caption]
कल्याणी सम्मान समारोह को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में सामाजिक सरोकारों से जुड़े उत्तराखंडी महिलाएं व पुरुष दिल्ली के गढ़वाल भवन में एकत्रित हुए।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा बबिता नेगी ने समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी महिलाएं आज किसी क्षेत्र से
अछूती न रहकर हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं।
सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया -
1. तनुजा जोशी (गुलमोहर लेडी, काठगोदाम, हल्द्वानी, जिला नैनीताल)।
2. नंदी बहुगुणा (ग्राम साबली चंबा, टिहरी गढ़वाल)।
3. सुशीला भंडारी (ग्राम रायड़ी, केदारघाटी, जिला रुद्रप्रयाग)।
4. शांति वर्मा “तन्हा” (ग्राम थात कॉलोनी, लखसियार देहरादून।
5. पूजा ढौंडियाल शर्मा (ग्राम गनरियाखाल, पौड़ी)।
6. लक्ष्मी रावत (ग्राम दंदल, पौड़ी)।
7. गरिमा सुंदरियाल (पंजारा, पौड़ी)।
8. आशा बिष्ट गुसाईं (ग्राम ईड़ा बाराखाम, अल्मोड़ा)।
9. कुम्मू भटनागर (ग्राम झिझार अल्मोड़ा)।
10. अभिलाषा पालीवाल (हल्द्वानी, जिला नैनीताल)।
11. ग्रामीण बाल विकास संगठन (बाल पंचायत, बजींगा, टिहरी गढ़वाल)।
कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात मंच संचालिका मंजू बहुगुणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।
कार्यक्रम महिलाओं के नाम था, हालांकि दर्शक दीर्घा में पुरुष भी नारियों का हौसला बढ़ाते नजर आये। सम्माम समारोह के दौरान सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना
चौहान, हेमा नेगी करासी, आशा पांडे तथा रमेश नौटियाल ने खूबसूरत लोकगीत सुनाकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान नॉन स्टाप गीतों पर सभी महिलाएं
खूब थिरकी।
इस मौके पर कल्याणी संस्था की अध्यक्षा बबीता नेगी द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी संजय शर्मा दरमोड़ा, डीपीएमआई के अध्यक्ष व
मयूरविहार दिल्ली भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती सहित विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कल्याणी सम्मान समरोह में इस बार पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सीएम पपने, हरीश असवाल, सत्येन्द्र नेगी, आनंद जोशी, दीप सिलोड़ी,
ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी सहित कई पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।