रूद्रप्रयाग से भाजपा के भरत चौधरी 9802 वोटों से जीते, कांग्रेस के प्रदीप थपलियाल को हराया
1 min read10/03/2022 5:27 pm
रूद्रप्रयाग विधानसभा सीट पर भाजपा के भरत चौधरी ने 29660 वोटो के साथ रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज कर कांग्रेस के प्रदीप थपलियाल को 9802 वोटों से करारी शिकस्त दी। प्रदीप थपलियाल को कुल 19858 मत प्राप्त हुए। इस सीट पर कांग्रेस से बागी निर्दलीय चुनाव लड़े मातबर सिंह कंडारी को 4838 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि यूकेडी के मोहित डिमरी को 4623 वोट पड़े। सीपीई सुधीर रौथाण को 674, आप के प्यार सिंह नेगी को 413, निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र प्रताप सिंह को 323, मोहित को 181, लक्ष्मण सिंह को 193, भगवती प्रसाद को 112, महावीर जगवाण को 412, सुधीर नेगी को 1226 मत पड़े। साथ ही 861 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। जबकि 511 पोस्टल मत रिजेक्ट पाए गए। इस सीट पर कुल 61415 मतदाताओं ने अपने मत प्रयोग किया था, जबकि 2493 पोस्टल वोटों पड़ी है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रूद्रप्रयाग से भाजपा के भरत चौधरी 9802 वोटों से जीते, कांग्रेस के प्रदीप थपलियाल को हराया
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129