हरदा बोले – क्षमा करना! आप तो चुनाव जीत रहे थे, हमने आपको इधर-उधर उलझा दिया
1 min read17/03/2022 9:16 pm
कांग्रेस की करारी हार के बाद से लगातार हरीश रावत माफ़ी मांगते नजर आ रहे हैं, इस बार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पत्र लिखकर माफ़ी मांगी है- श्री Ganesh Godiyal जी जैसा अनुभवी, प्रखर वक्ता और एक विचारवान सामाजिक कार्यकर्ता, विधायक नहीं हैं, यह राज्य की क्षति है और विधानसभा की कार्यवाही भी उनके उद्भट विचारों से वंचित रह जाएगी। जीता कौन है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। श्री गोदियाल जी के संबंध में यह कहा जा सकता है, हारा कौन है! यह महत्वपूर्ण है। श्री गोदियाल की हार केवल कांग्रेस अध्यक्ष की हार नहीं है, एक राज्य की बड़ी संभावना की हार है, एक ऐसे व्यक्ति की हार है जिसमें हम कल का नेतृत्व देखते हैं। गणेश जी, पार्टी के लिए यह आपकी कुर्बानी है। यदि आप पार्टी अध्यक्ष नहीं होते और हम सबने इधर-उधर आपको उलझा नहीं दिया होता, आप तो चुनाव जीत ही रहे थे, क्षमा करना। हौसला आप में है, यह मैं जानता हूं। आप यहां से भी आगे की एक मजबूत राह बनाएंगे इसका मुझे भरोसा है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
हरदा बोले – क्षमा करना! आप तो चुनाव जीत रहे थे, हमने आपको इधर-उधर उलझा दिया
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129