उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए आज कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ को छोड़कर सभी नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। सबसे पहले नवनिर्वाचित विधायक अनुपमा रावत ने शपथ ली। इससे पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई थी। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और निर्दलीय दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। आज शपथ लेने वालों में विधायक ऋतु खंडूरी और महाराज ने संस्कृत और किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली भाषा में शपथ ली। शपथ ग्रहण करने के बाद सदस्यों की ओर से

Featured Image

विधानसभा अध्यक्ष को चुना जाएगा। विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर राजनाथ सिंह और मिनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा। हालांकि ताज किसके सिर सजेगा, सस्पेंस बरकरार है।