Big Breking: देहरादून पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शाम को करेंगे मुख्यमंत्री के नाम का एलान
1 min read21/03/2022 5:02 pm
उत्तराखंड में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री की आधिकारिक घोषणा के लिए कुछ देर पहले केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मिनाक्षी लेखी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुश्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
Advertisement

Advertisement

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ के बाद अब सभी की निगाहें शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज शाम को होने जा रही भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे।
Read Also This:

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Big Breking: देहरादून पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शाम को करेंगे मुख्यमंत्री के नाम का एलान
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129