उत्तराखंड के नए सीएम के रूप में विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगा दी है। लंबे इंतजार के बाद आज आखिर उत्तराखण्ड को अपना 12वां मुख्यमंत्री मिल गया है। विधानमंडल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर सहमति बन गई है। बता दें इससे पूर्व 6 माह के लिए पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री चुना गया था, जिसके बाद अब पुनः पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। उत्तराखंड विधान सभा चुनाव 2022 का परिणाम 10 मार्च को आने के बाद ही पार्ट में काफी नाम चर्चे में आए थे कई दिग्गजों का मानना था कि पुस्कर धामी वापसी कर रहे है। बावजूद सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, रितु खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक, अनिल बलूनी, अजय भट्ट के नाम भी चर्चाओं में बने रहे।

Featured Image

उत्तराखंड राज्य का गठन हुए 21 साल हो चुके हैं। अपनी 20 साल की उम्र में ये राज्य 11 मुख्यमंत्री देख चुका है और अब एक बार फिर नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो गई है। पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें की उत्तराखंड के 2022 विधानसभा चुनावों में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर चुनाव लड़ा गया लेकिन वो खटीमा से ही चुनाव हार गए ऐसे में कयास यह लगाए गए कि मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी जगह किसी और को मौका दिया जा सकता है और परिणाम चौकाने वाला आया। हालांकि पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में कईं विधायकों ने आलाकमान से आग्रह किया कि उनकी सीट खाली कर ली जाए। सीएम की शपथ लें वही अब 23 को शपथ लेने के बाद पुष्कर धामी 6 महीने के अंदर चुनाव लड़कर विधायक बनाना होगा इसके लिए किसी विधायक की सीट खाली की जाएगी।