गुप्तकाशी – महिला से दुष्कर्म,चाचा से मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल
1 min read
22/03/202211:03 am
आरोपियों ने पहले महिला के चाचा को शराब पिलाकर पीटा, फिर महिला से दुष्कर्म कर फाटा बाजार में छोड़ दिया
रुद्रप्रयाग। बीते 19 मार्च को थाना गुप्तकाशी पर महिला शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दी गई कि बीते 18 मार्च 2022 को 02 व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन से उसे व उसके चाचा को लिफ्ट देकर कुछ दूरी पर उसके चाचा के साथ शराब पीकर उनसे मारपीट कर, और उनके पैसे छीनकर तथा उसके चाचा का मोबाइल फोन झाड़ियों में फेंक कर, चाचा के फोन ढूंढने हेतु जाने पर उसे उसी वाहन से जंगल में कहीं ले जाकर दोनों के द्वारा दुष्कर्म किया गया। फिर उसी वाहन से वापस गुप्तकाशी लाकर इनमें से एक व्यक्ति द्वारा अपनी मोटरसाइकिल से ले जाकर दुष्कर्म कर फाटा बाजार में छोड़ दिया गया। इस सम्पूर्ण घटना को उनके द्वारा अपने परिचित को बता कर अपने परिचित सहित साथ थाना गुप्तकाशी पहुंचकर शिकायत दी गई।शिकायत के आधार पर थाना गुप्तकाशी पर मु0अ0सं0 11/2022 धारा 376 डी, 427, 506, 392, 411, 120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी गुप्तकाशी के नेतृत्व में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान घटना में संलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं घटना में प्रयुक्त वाहनों को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण- (1) दर्शन लाल पुत्र श्री पूरण लाल (उम्र 34 वर्ष) , (2) धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्मू पुत्र श्री राम लाल (उम्र 28 वर्ष)। दोनों निवासी ग्राम नाला (कर्णधार), थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।
गुप्तकाशी – महिला से दुष्कर्म,चाचा से मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
आरोपियों ने पहले महिला के चाचा को शराब पिलाकर पीटा, फिर महिला से दुष्कर्म कर फाटा बाजार में छोड़ दिया
रुद्रप्रयाग। बीते 19 मार्च को थाना गुप्तकाशी पर महिला शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दी गई कि बीते 18 मार्च 2022 को 02 व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन से उसे व उसके
चाचा को लिफ्ट देकर कुछ दूरी पर उसके चाचा के साथ शराब पीकर उनसे मारपीट कर, और उनके पैसे छीनकर तथा उसके चाचा का मोबाइल फोन झाड़ियों में फेंक कर, चाचा के फोन
ढूंढने हेतु जाने पर उसे उसी वाहन से जंगल में कहीं ले जाकर दोनों के द्वारा दुष्कर्म किया गया। फिर उसी वाहन से वापस गुप्तकाशी लाकर इनमें से एक व्यक्ति
द्वारा अपनी मोटरसाइकिल से ले जाकर दुष्कर्म कर फाटा बाजार में छोड़ दिया गया। इस सम्पूर्ण घटना को उनके द्वारा अपने परिचित को बता कर अपने परिचित सहित साथ
थाना गुप्तकाशी पहुंचकर शिकायत दी गई।शिकायत के आधार पर थाना गुप्तकाशी पर मु0अ0सं0 11/2022 धारा 376 डी, 427, 506, 392, 411, 120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की
गई। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी गुप्तकाशी के
नेतृत्व में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान घटना में संलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं घटना में प्रयुक्त वाहनों को बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण- (1) दर्शन लाल पुत्र श्री पूरण लाल (उम्र 34 वर्ष) , (2) धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्मू पुत्र श्री राम लाल (उम्र 28 वर्ष)। दोनों
निवासी ग्राम नाला (कर्णधार), थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।
घटना मे प्रयुक्त वाहनों का विवरण- (1) UK 13 TA 0807 बोलेरो, (2) UK 13 TA 4463 मोटर साइकिल
पुलिस टीम का विवरण:- महिला उप निरीक्षक संयोगिता, आरक्षी विनय कुमार, महिला आरक्षी संतोषी