आज पुष्कर सिंह धामी का राजतिलक होगा खास, PM मोदी से लेकर जानिए कौन-कौन VIP होंगे शामिल
1 min read23/03/2022 6:49 am
उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ आज बुधवार 23 मार्च को शपथ लेंगे। राज्यपाल गुरमीत सिंह सीएम और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।राज्यपाल की तरफ से शपथ का समय दोपहर 2:40 बजे तय किया है। जिसमें धामी और मंत्रिमंडल के 11 अन्य सदस्य शपथ लेंगे।
इस मेगा इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की पूरी संभावना है। साथ ही सभी केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि सभी जिलों से कार्यकर्ता शपथ ग्रहण में शरीक होंगे। मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भेजा गया है। सभी जिलाध्यक्षों को आने वाले कार्यकर्ताओं की सूची मांगी गई है, ताकि उसी हिसाब से उनके लिए व्यवस्था की जा सके। विधानसभाओं के सभी 70 विस्तारकों को भी अलग से न्योता भेजा गया है। इसके साथ ही शपथ ग्रहण में प्रमुख समाज सेवी,साहित्यकार, लेखक,प्रबुद्ध वर्ग, धार्मिक मठ मंदिरों के साधु-संतों को भी बुलाया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
आज पुष्कर सिंह धामी का राजतिलक होगा खास, PM मोदी से लेकर जानिए कौन-कौन VIP होंगे शामिल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129