बड़ी खबर: धामी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 8 नए चेहरे, जानिए कौन हुए बाहर, कौन हुए शामिल
1 min read23/03/2022 1:43 pm
देहरादून — उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट के कई चेहरे शपथ लेंगे सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार गणेश जोशी, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, प्रेम अग्रवाल, सौरव बहुगुणा, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और चंदन राम दास को मंत्रिमंडल में जगह मिली है । इसके अलावा रितु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष की कमान मिलने की बात सामने आ रही है।
इस बार किसी भी मंत्री को राज्य मंत्री या राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नहीं बनाया जा रहा है सभी आठ मंत्री कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं। इसको लेकर सबको जानकारी दे दी गई है पहली बार मंत्री बन रहे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास भी कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं बाकी पुराने 5 मंत्री पहले से ही कैबिनेट मंत्री है वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। धामी कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री के रूप में चंदन राम दास, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य; प्रेमचंद अग्रवाल शपथ लेंगे। विधायक विशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी मंत्री नहीं बनाया बनाया गया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बड़ी खबर: धामी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 8 नए चेहरे, जानिए कौन हुए बाहर, कौन हुए शामिल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129