Chardham Yatra 2022 : अब यात्रा काल में हर दिन खुले रहेंगे बाजार, देखिए रूद्रप्रयाग व्यापार संघ का नया निर्णय
1 min read
25/03/20224:23 pm
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि ।।
कोविड महामारी के कारण पटरी से उतर चुके व्यापार को फिर से ट्रैक पर लाने और आगामी चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए रूद्रप्रयाग जिला व्यापार संघ ने साप्ताहिक बंदी को यात्रा काल तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।
रूद्रप्रयाग के व्यापार संघ जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना और जिला महामंत्री मोहन रौतेला ने रुद्रप्रयाग जिले के समस्त नगर व्यापार मंडलों को निर्देश जारी करते हुए यात्रा मार्ग पर आने वाले समस्त व्यापार मंडल जिनके द्वारा अपने-अपने बाजारों में साप्ताहिक बंदी लागू की गई है को यात्रा काल तक बाजारों में साप्ताहिक बंदी स्थगित करने को कहा है। यात्रा समाप्त होने के बाद आप फिर से साप्ताहिक बंदी प्रारंभ कर सकते हैं। अगस्त्यमुनि व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन बिष्ट और महामंत्री त्रिभुवन नेगी ने इस निर्णय को सही बताया है। उनका कहना है रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ समेत मद्महेश्वर और तुंगनाथ में देश विदेश से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं, साप्ताहिक बंदी से आगंतुकों को परेशानी होगी साथ ही स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान होगा, इस दृष्टि से जिला व्यापार संघ का यह निर्णय उचित है। जिला व्यापार संघ के निर्णय के बाद 1 अप्रैल से अगस्त्यमुनि बाजार में साप्ताहिक बंदी समाप्त कर दी गई है। यात्रा काल में प्रत्येक दिन अब दुकानें खुली रखी जाए।
Chardham Yatra 2022 : अब यात्रा काल में हर दिन खुले रहेंगे बाजार, देखिए रूद्रप्रयाग व्यापार संघ का नया निर्णय
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि ।।
कोविड महामारी के कारण पटरी से उतर चुके व्यापार को फिर से ट्रैक पर लाने और आगामी चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए रूद्रप्रयाग जिला व्यापार संघ ने
साप्ताहिक बंदी को यात्रा काल तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।
रूद्रप्रयाग के व्यापार संघ जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना और जिला महामंत्री मोहन रौतेला ने रुद्रप्रयाग जिले के समस्त नगर व्यापार मंडलों को निर्देश जारी करते
हुए यात्रा मार्ग पर आने वाले समस्त व्यापार मंडल जिनके द्वारा अपने-अपने बाजारों में साप्ताहिक बंदी लागू की गई है को यात्रा काल तक बाजारों में साप्ताहिक
बंदी स्थगित करने को कहा है। यात्रा समाप्त होने के बाद आप फिर से साप्ताहिक बंदी प्रारंभ कर सकते हैं। अगस्त्यमुनि व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन बिष्ट और
महामंत्री त्रिभुवन नेगी ने इस निर्णय को सही बताया है। उनका कहना है रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ समेत मद्महेश्वर और तुंगनाथ में देश विदेश से बड़ी
संख्या में तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं, साप्ताहिक बंदी से आगंतुकों को परेशानी होगी साथ ही स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान होगा, इस दृष्टि से जिला
व्यापार संघ का यह निर्णय उचित है। जिला व्यापार संघ के निर्णय के बाद 1 अप्रैल से अगस्त्यमुनि बाजार में साप्ताहिक बंदी समाप्त कर दी गई है। यात्रा काल में
प्रत्येक दिन अब दुकानें खुली रखी जाए।