Chardham Yatra 2022 : अब यात्रा काल में हर दिन खुले रहेंगे बाजार, देखिए रूद्रप्रयाग व्यापार संघ का नया निर्णय
1 min read25/03/2022 4:23 pm
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि ।।
कोविड महामारी के कारण पटरी से उतर चुके व्यापार को फिर से ट्रैक पर लाने और आगामी चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए रूद्रप्रयाग जिला व्यापार संघ ने साप्ताहिक बंदी को यात्रा काल तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।
Advertisement

Advertisement

रूद्रप्रयाग के व्यापार संघ जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना और जिला महामंत्री मोहन रौतेला ने रुद्रप्रयाग जिले के समस्त नगर व्यापार मंडलों को निर्देश जारी करते हुए यात्रा मार्ग पर आने वाले समस्त व्यापार मंडल जिनके द्वारा अपने-अपने बाजारों में साप्ताहिक बंदी लागू की गई है को यात्रा काल तक बाजारों में साप्ताहिक बंदी स्थगित करने को कहा है। यात्रा समाप्त होने के बाद आप फिर से साप्ताहिक बंदी प्रारंभ कर सकते हैं। अगस्त्यमुनि व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन बिष्ट और महामंत्री त्रिभुवन नेगी ने इस निर्णय को सही बताया है। उनका कहना है रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ समेत मद्महेश्वर और तुंगनाथ में देश विदेश से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं, साप्ताहिक बंदी से आगंतुकों को परेशानी होगी साथ ही स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान होगा, इस दृष्टि से जिला व्यापार संघ का यह निर्णय उचित है। जिला व्यापार संघ के निर्णय के बाद 1 अप्रैल से अगस्त्यमुनि बाजार में साप्ताहिक बंदी समाप्त कर दी गई है। यात्रा काल में प्रत्येक दिन अब दुकानें खुली रखी जाए।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Chardham Yatra 2022 : अब यात्रा काल में हर दिन खुले रहेंगे बाजार, देखिए रूद्रप्रयाग व्यापार संघ का नया निर्णय
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129