कार्तिक स्वामी में 5 जून से महायज्ञ होगा प्रारंभ, 14 जून को जलयात्रा
1 min read
06/04/20225:58 pm
दस्तक ब्यूरो ।। क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिक स्वामी में तीन दिवसीय हनुमान मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज विधि विधान के साथ सम्पन्न हो गया है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष होने वाले कार्तिक स्वामी महायज्ञ की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। मंदिर समिति अध्यक्ष शत्रुघन नेगी ने बताया कि हर वर्ष की भांति विश्वशांति एवं क्षेत्रीय जनता की सुख समृद्धि की कामना हेतु महायज्ञ एवं कथा का आयोजन विद्वान आचार्यो द्वारा 5 जून से प्रारंभ होगा। 14 जून को भव्य जलकलश यात्रा एवं 15 जून को पूर्णाहूति के साथ यज्ञ सम्पन्न होगा। मंदिर समिति ने तय किया है कि 14 जून को होने वाली भव्य जल कलश यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया जाएगा। महायज्ञ को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों को गठन किया जाएगा। बैठक में प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी, सचिव बलराम नेगी, उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन नेगी, लक्ष्मण नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत पोठगा रमेश नेगी, महंत नंदुपुरी, आचार्य वासुदेव थपलियाल, दीपक चमोला, सुरजी देवी, दिनेश नेगी उपस्थित थे।
क्रौंच पर्वत पर विराजमान है स्कन्द कुमार कार्तिकेय
भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र स्कन्द कुमार कार्तिकेय रूद्रप्रयाग जिले के क्रौंच पर्वत पर विराजमान माने जाते है। प्रकृति की सुरम्य घाटी में स्थित यह तीर्थ अलौकिक शान्ति प्रदान करता है। भगवान कार्तिकेय को 450 गांवों का ईष्ट देव माना जाता है। प्रतिवर्ष जून माह में यह कार्तिकस्वामी का विशाल महायज्ञ आयोजित होता है।
उत्तराखण्ड सरकार ने कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया है। यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्वतीय शैली में रेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट बनाए गए है वही स्थानीय पत्थरों से बने यात्रा पथ भी आकर्षण का केन्द्र है।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
कार्तिक स्वामी में 5 जून से महायज्ञ होगा प्रारंभ, 14 जून को जलयात्रा
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक ब्यूरो ।। क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिक स्वामी में तीन दिवसीय हनुमान मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज विधि विधान के साथ सम्पन्न
हो गया है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष होने वाले कार्तिक स्वामी महायज्ञ की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। मंदिर समिति अध्यक्ष शत्रुघन नेगी ने बताया कि हर वर्ष की
भांति विश्वशांति एवं क्षेत्रीय जनता की सुख समृद्धि की कामना हेतु महायज्ञ एवं कथा का आयोजन विद्वान आचार्यो द्वारा 5 जून से प्रारंभ होगा। 14 जून को भव्य
जलकलश यात्रा एवं 15 जून को पूर्णाहूति के साथ यज्ञ सम्पन्न होगा। मंदिर समिति ने तय किया है कि 14 जून को होने वाली भव्य जल कलश यात्रा में प्रदेश के
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया जाएगा। महायज्ञ को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों को गठन किया जाएगा। बैठक में प्रबन्धक पूर्ण
सिंह नेगी, सचिव बलराम नेगी, उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन नेगी, लक्ष्मण नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत पोठगा रमेश नेगी, महंत नंदुपुरी,
आचार्य वासुदेव थपलियाल, दीपक चमोला, सुरजी देवी, दिनेश नेगी उपस्थित थे।
क्रौंच पर्वत पर विराजमान है स्कन्द कुमार कार्तिकेय
भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र स्कन्द कुमार कार्तिकेय रूद्रप्रयाग जिले के क्रौंच पर्वत पर विराजमान माने जाते है। प्रकृति की सुरम्य घाटी में स्थित यह तीर्थ
अलौकिक शान्ति प्रदान करता है। भगवान कार्तिकेय को 450 गांवों का ईष्ट देव माना जाता है। प्रतिवर्ष जून माह में यह कार्तिकस्वामी का विशाल महायज्ञ आयोजित
होता है।
कार्तिकस्वामी पर्यटन सर्किट
उत्तराखण्ड सरकार ने कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया है। यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्वतीय शैली में रेस्ट
हाउस, रेस्टोरेंट बनाए गए है वही स्थानीय पत्थरों से बने यात्रा पथ भी आकर्षण का केन्द्र है।