एक्शन मूड में सीएम धामी, कार्य व्यवहार में सुधार लाएं अधिकारी, अब न मैं चैन से सोऊंगा न अधिकारियों को सोने दूंगा
1 min read07/04/2022 6:40 am
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिये हैं कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और ऑफिस टॉइम में पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कारवाई की जाय। जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय।जनता एवं जन प्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव करें। यदि किसी वजह से फोन रिसीव न कर पायें तो कॉल बैक जरूर करें।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

देहरादून।। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। सीएम धामी ने राज्य के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को दो टूक कह दिया है कि वह अपने व्यवहार में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि ना मैं चैन से सोऊंगा ना अधिकारियों को सोने दूंगा जनहित के कार्यों में अधिकारियों को कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार में सुधार लाना होगा। सीएम ने कहा कि इसके लिए पूरा सिस्टम मजबूत किया जाएगा।
सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और ऑफिस टॉइम में पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।मुख्यमंत्री धामी ने या भी कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। सभी अधिकारी जनता एवं जन प्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव करें। यदि किसी कारणवश फोन रिसीव न कर पायें तो कॉल बैक अवश्य करें।बता दें कि राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही सीएम धामी प्रदेश की प्रशानिक व्यवस्थाओ को मजबूत करने में जुट गए हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
एक्शन मूड में सीएम धामी, कार्य व्यवहार में सुधार लाएं अधिकारी, अब न मैं चैन से सोऊंगा न अधिकारियों को सोने दूंगा
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129