अगस्त्यमुनि में नगर पंचायत कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद मामला संदिग्ध
1 min read08/04/2022 9:24 am
अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में टैक्स मोहसिन के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी ने तड़के सुबह कूड़ा कॉम्प्रेसिव मशीन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, इस घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आज सुबह जब नगर पंचायत अगस्त्यमुनि का एक सफाई कर्मी कूड़ा कॉम्प्रेसिव मशीन के पास सामान लेने गया तो मशीन से मृतक कर्मचारी का शरीर झूलता हुआ देख भौचक्का रह गया, सफाई कर्मचारी ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और परिजनों को दी, सूचना के बाद मौके पर पहुची अगस्त्यमुनि थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पीएम की कार्यवाही शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नही चल पाया है, लेकिन मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद होने से मामला संदिग्ध बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में टैक्स मोहसिन के पद पर तैनात हर्षवर्धन सिंह रावत उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम- अजयपुर, चंद्रापुरी क्यूंजा, रुद्रप्रयाग आज सुबह अपने कमरे में बच्चों को सोता छोड़ नगर पंचायत आफिस की ओर निकला था, यहां पहुंच कर उसने कूड़ा कॉम्प्रेसिव मशीन पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि कुछ दिन से उक्त कर्मचारी बेहद परेशान था। आत्महत्या से पूर्व मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मृतक अपने बीवी बच्चों के साथ अगस्त्यमुनि में किराए पर रहता था। वो अपने पीछे चार साल एक लड़का और छः महीने की एक बेटी छोड़ गया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अगस्त्यमुनि में नगर पंचायत कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद मामला संदिग्ध
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129