तालातोली राजराजेश्वरी मेला प्रारंभ, भगवती की चल विग्रह उत्सव डोली ने दिए दर्शन
1 min read10/04/2022 5:22 pm
भानु प्रकाश भट्ट / बसुकेदार।।
गुप्तकाशी के तुलगा गांव में स्थित तलालतोली में दो दिवसीय माँ राजराजेश्वरी मेले आज चैत्र नवमी व दशमी पर्व पर भव्य रूप से आयोजित किया गया। क्षेत्र की लगभग सात ग्राम सभाओं के सहयोग से यह मेला आयोजित किया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब गढ़वाल राजा का जब पूरे क्षेत्र पर अधिकार था तो उनकी कुल देवी के रूप में राजराजेश्वरी को यहाँ इसे स्थापित किया गया। परंपरागत रूप से मेले की शुरुआत करते हुए आज पौराणिक बाद्य यंत्रो की थाप पर माँ भगवती की पूजा अर्चना के बाद चल विग्रह डोली को भक्तों के दर्शनार्थ मन्दिर परिसर के चारो ओर घुमाया गया।
Advertisement

Advertisement

मुख्य अतिथि के बतौर केदार नाथ विधायक शैला रानी रावत, बिशिष्ट अतिथि जिलापंचाय सदस्य गणेश तिवारी ने क्षेत्र वासियों को नवरात्र पर्व की बधाई देते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वहीं ग्रामीणों ने विधायक केदारनाथ से राजराजेश्वरी मेला आयोजन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
तालातोली राजराजेश्वरी मेला प्रारंभ, भगवती की चल विग्रह उत्सव डोली ने दिए दर्शन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129