20 अप्रैल को होगा रूद्रप्रयाग जिले में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून एवं पिथौरागढ़ के लिए जिला स्तरीय चयन, जानिए पूरी प्रक्रिया
1 min read15/04/2022 2:55 pm
हरीश गुसाईं /अगस्त्यमुनि।

Advertisement

Advertisement

Read Also This:
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून एवं हरिसिंह थापा स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ में कक्षा छः बालक वर्ग में प्रवेश हेतु जनपद स्तरीय प्रारम्भिक चयन/ट्रायल दिनाँक 20 अप्रैल 2022 को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में प्रातः आठ बजे से प्रारम्भ होंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य ने बताया कि उक्त चयन/ट्रायल केवल बालक वर्ग में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिण्टन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी एवं वालीबॉल खेलों के लिए आयाजित होंगे। प्रतिभागी बालक उत्तराखण्ड राज्य का मूल निवासी हो, वह कक्षा पांच उत्तीर्ण हो तथा उसकी आयु एक जुलाई 2022 को 10 वर्ष से कम तथा 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि से सम्पर्क कर सकते हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
20 अप्रैल को होगा रूद्रप्रयाग जिले में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून एवं पिथौरागढ़ के लिए जिला स्तरीय चयन, जानिए पूरी प्रक्रिया
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









