आवासीय छात्रावासों में प्रवेश हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 25 से, जानिए क्या है पात्रता
1 min read17/04/2022 11:03 pm
हरीश गुसाईं / अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो। खेल विभाग के अधीन उत्तराखण्ड राज्य के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश हेतु जिला रूद्रप्रयाग में प्रारम्भिक चयन/ट्रायल 25 से 26 अप्रैल को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में प्रातः नो बजे से प्रारम्भ होंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न खेल छात्रावासों में बालक वर्ग हेतु फुटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिण्टन, वालीबॉल एवं क्रिकेट तथा बालिका वर्ग हेतु फुटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिण्टन तथा हॉकी खेलों में प्रवेश हेतु चयन/ट्रायल आयोजित किए जायेंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखण्ड का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा उसकी आयु एक जुलाई 2022 को 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। खिलाड़ी द्वारा निर्धारित फॉर्म पर सूचना अंकित कर पासपोर्ट साइज का फोटबे लगाना होगा। सभी प्रमााण पत्र सम्बन्धित सक्षम अधिकारी से प्रमाणित कराकर चयन/ट्रायल के समय प्रस्तुत करना होगा। साथ ही चिकित्सक द्वारा मेडिकल प्रमाण पत्र भी संलग्न कराना होगा। जनपद स्तर पर चयनित बालक/बालिकाओं को राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल हेतु 29 अप्रैल को स्पोर्ट्स स्टेडिम रूद्रपुर, ऊधमसिंह नगर में उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि से सम्पर्क कर सकते हैं।।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
आवासीय छात्रावासों में प्रवेश हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 25 से, जानिए क्या है पात्रता
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129