सीएम धामी निभायेंगे वायदा ‘महिलाओं को तीन फ्री सिलेंडर देगी उत्तराखंड सरकार’, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
1 min read27/04/2022 7:03 am
दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो – उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा हर साल फ्री में तीन एलपीजी सिलेंडर और सस्ते दाम पर चीनी, गेहूं, चावल, तेल देने का वायदा अब धामी सरकार पूरा करने जा रही है।
Advertisement

Advertisement

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में लौटने पर गरीब महिलाओं को हर साल तीन सिलेंडर फ्री में दिया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से यह लाभ 1.84 लाख परिवारों को मिलने वाला है। प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने अपने मंत्रालय के सेक्रेटरी को इस संबंध में कैबिनेट के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। सरकार यह लाभ अंत्योदय श्रेणी में आने वाले लोगों को देने वाली है। मुफ्त गैस सिलेंडर योजना के बारे में माना जा रहा है कि कैबिनेट की अगली बैठक में इस बारे में प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। पहले चरण में इस योजना का लाभ अंत्योदय के दायरे में आने वाले परिवारों को मिलेगा। इस तरह पहले चरण में करीब 1.84 लाख परिवारों को मुफ्त सिलेंडर का लाभ मिलने वाला है। अंत्योदय योजना की बात करें तो राज्य के हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा 37,006 कार्ड जारी किए गए हैं। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम 4,141 लाभार्थी हैं।
Read Also This:
Advertisement

सस्ते भाव पर मिलेंगी ये जरूरी चीजें
खाद्य मंत्री ने कहा कि लोगों को सस्ते दर पर चीनी भी देने की तैयारी चल रही है। लाभार्थी परिवारों को कार्ड पर रियायती दरों वाला खाने का तेल भी देने की तैयारी है। इनके अलावा सरकार जरूरतमंद लोगों को गेहूं और चावल भी कम कीमत पर सरकार मुहैया कराएगी। खाने के तेल के लिए सरकार की तैयारी मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना जैसी कोई स्कीम लाने की है। इस स्कीम के तहत लोगों को सरसों तेल या कोई एक खाने का तेल मिलेगा।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सीएम धामी निभायेंगे वायदा ‘महिलाओं को तीन फ्री सिलेंडर देगी उत्तराखंड सरकार’, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129