Big Breking:-हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों का होगा सेवा विस्तार, कोरोना की दस्तक से बैकफुट पर आई सरकार
1 min read27/04/2022 4:45 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो / देहरादून।
- हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों का होगा सेवा विस्तार
- कोरोना संक्रमण कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए कर्मचारी
दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो / देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। खबर के अनुसार सरकार अब कोरोना वायरस की पीक के दौरान रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों को एक बार फिर सेवा में रखने जा रही है। इस दौरान अगले 6 महीनों तक के लिए उन्हें सेवा पर रखा जाएगा।
Advertisement

Advertisement

उत्तराखंड में पिछले दिनों कोरोना काल के दौरान हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों को एक बार फिर सरकार ने सेवा में रखने का फैसला ले लिया है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं को कोविड-19 ड्यूटी के लिए रखा गया था। करीब डेढ़ साल तक काम कराने के बाद अब कोरोना के मामले कम होने के बाद इन सभी कर्मचारियों की सेवाएं खत्म कर दी गई थी।
Read Also This:
इन कर्मचारियों की सेवाएं खत्म होने के बाद से ही यह कर्मचारी सरकार से दोबारा अपनी सेवाएं बहाल करने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे थे। ऐसे में बुधवार को सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए इन कर्मचारियों की सेवाओं को अगले 6 महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Big Breking:-हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों का होगा सेवा विस्तार, कोरोना की दस्तक से बैकफुट पर आई सरकार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129