बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2 आईएएस और 1पीसीएस का तबादला
1 min read29/04/2022 5:33 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो / देहरादून। उत्तराखंड में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शासन ने अब 2 आईएएस अधिकारियों और 1 पीसीएस अधिकारी का तबादला किया है। एक तरफ जहां शासन स्तर पर 2 आईएएस पंकज कुमार पांडे और सौजन्या को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं, दूसरी तरफ पीसीएस अधिकारी मनीष बिष्ट को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।आईएएस पंकज कुमार पांडे को अब सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है जबकि सौजन्या को सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी मिली है। पीसीएस अधिकारी मनीष बिष्ट को चंपावत का डिप्टी कलेक्टर बनाकर भेजा गया है।
बता दें कि शासन स्तर पर लगातार अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा रहा है। पिछले दिनों इसको लेकर एक लंबी सूची जारी की गई थी। हालांकि माना जा रहा है कि अभी शासन स्तर पर कुछ अधिकारियों के तबादले और होने हैं। इसको लेकर जल्द ही कुछ और नामों से जुड़ी सूची जारी की जा सकती है।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2 आईएएस और 1पीसीएस का तबादला
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129