550 स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा बाबा केदार का आस्था पथ, यात्रा मार्ग पर पर्याप्त डीजल-पेट्रोल रिजर्व
1 min read29/04/2022 6:17 pm
दीपक बेंजवाल / दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो :- बाबा केदार का आस्था पथ इस बार 550 स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा। अधिशासी अभियंता विद्युत डी.एस. चौधरी के अनुसार गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम तक यात्रा मार्ग में यात्रियों को किसी प्रकार की रोशनी की दिक्कत न हो इसके लिए 550 स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही सोनप्रयाग शटर व्यवस्था से गौरीकुंड तक डेंजर प्वाइंट पर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की कार्यवाही गतिमान है तथा श्री केदारनाथ धाम में संगम घाट पर 63 केवीए वाॅट का उप संस्थान तैयार किया गया है। इसके साथ ही रामपुर में 100 केवीए वाॅट का ट्रांसफार्मर लगाया गया है तथा सीतापुर एवं फाटा में भी 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य गतिमान है।
यात्रा मार्ग में यात्रियों को पेट्रोल, डीजल की असुविधा न हो इसके लिए जिला पूर्ति विभाग द्वारा पूर्ण व्यवस्था की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने अवगत कराया है कि जनपद में 08 पेट्रोल पंप संचालित हैं जिन सभी में 3 हजार लीटर पेट्रोल एवं 4 हजार लीटर डीजल का स्टाॅक रिजर्व में रखा गया है। वर्तमान में पेट्रोल, डीजल की समस्या नहीं है। उनके द्वारा यात्रा का निरीक्षण किया गया जिसमें उन्होंने सभी पेट्रोल पंपों में हवा, पानी, शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही सभी दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करते हुए सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी होटल व्यवसायियों को व्यवसायिक सिलेंडर उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। घरेलू सिलेंडर का उपयोग करने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
550 स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा बाबा केदार का आस्था पथ, यात्रा मार्ग पर पर्याप्त डीजल-पेट्रोल रिजर्व
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129