घर को सुंदर बनाने के लिए अकसर लोग घरों में पेड़-पौधे लगाते हैं। घर को कई नई चीजों से सजाते हैं, ताकि घर को आकर्षक बनाया जा सके लेकिन घर में पौधे आदि लगाते समय वास्तु शास्त्र का भी ध्यान रखा जाए, तो इससे घर भी सुंदर दिखेगा और आर्थिक तंगी भी दूर हो जाएगी। वास्तु के अनुसार कई पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर की सही दिशा में लगाया जाए, तो वे आर्थिक स्थिति में सुधार कर देते हैं। इनमें से एक मनी प्लांट का पौधा भी है। अधिकतर घरों में मनी प्लांट का पौधा लगा दिख जाता है। लेकिन मनी प्लांट को लगाते समय वास्तु के कुछ नियमों को बिल्कुल अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में यह पौधा फायदा देने की वजह आर्थिक हानि का कारण बन जाता है। जिसके बारे में किसी को अंदाजा ही नहीं होता। अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा बेकार में पानी की तरह न बहे तो इसके लिए वास्तु के इन नियमों का जरूर रखें ध्यान, जिससे

Featured Image

कभी भी आपके घर में रुपए-पैसों की कमी न हो। मनी प्लांट रखने के लिए बेस्ट जगह मनी प्लांट के पौधे को घर के जिस भी स्थान में रख रहे हो लेकिन इसे हमेशा आग्नेय कोण ( पूर्व-दक्षिण) में ही रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।वास्तु के अनुसार, आग्नेय कोण में मनी प्लांट लगाने से शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। क्योंकि इस दिशा के स्वामी भगवान गणेश जी है। जो हर तरह की आपदाओं का नाश करते हैं। इन दिशा में न लगाएं मनी प्लांट को कभी भी ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) दिशा की ओर नहीं लगाना चाहिए वास्तु के मुताबिक, इस दिशा को बृहस्पति ग्रह की मानी जाती है और जबकि मनी प्लांट शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व कारक है। दोनों ग्रहों में शत्रुता का भाव है। ऐसे में इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से अशुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस बात का रखें ख्याल मनी प्लांट का पौधा बेल की तरह बढ़ता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि इसकी बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए। अगर जमीन में छू रही हैं तो इसे ऊपर कर दें या फिर काट दें। माना जाता है कि मनी प्लांट की ऊपर बढ़ती हुई बेल समृद्धि में वृद्धि करने वाली मानी जाती है। अगर मनी प्लांट की कोई भी पत्ती सुख गई हो या फिर पीली पड़ गई हैं तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसी पत्तियां सुख-समृद्धि में रुकावट बनती हैं।