भाजपा के कार्यकाल में महंगाई चरम पर, आमजन बेहाल -आनंद सिंह रावत
1 min read11/05/2022 4:53 pm
लक्ष्मण नेगी / ऊखीमठ। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने बढ़ती महगाई के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है! उनका कहना है कि महगाई प्रतिदिन चरम पर होने के कारण आम जनता का जीना दूभर हो गया है तथा जनता ने रसोई गैस को अलविदा कह लकड़ी जलाने शुरू कर दी है! यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस के 70 वर्षों के कार्यकाल में उतने दु: ख नहीं झेले जितने भाजपा के आठ वर्षों के कार्यकाल में जनता कष्ट झेलने के लिए विवश हो गयी है! उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में महगाई चरम पर है तथा गरीब तबका दो जून की रोटी के लिए मोहताज बना हुआ है! उन्होंने कहा कि कभी नोटबंदी तो कभी जीएसटी तो कभी वैश्विक महामारी के कारण लाकडाउन लगने तथा वर्तमान समय में मंहगाई चरम पर होने से आम जनता का जीना दूभर हो गया है! उन्होंने कहा कि डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान छूने से गरीब पुरानी पगडडियो पर चलने के लिए विवश हो गया है! कहा कि रसोई गैस के दामों में निरन्तर वृद्धि होने से आम लोगों ने रसोई गैस को अलविदा कह कर लकड़ी का प्रयोग शुरू कर दिया है! कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि खाद्य सामाग्री के दाम भी आसमान छूने से गरीब व्यक्ति के सन्मुख दो जून रोटी का संकट बना हुआ है! उन्होंने कहा कि देश में चोरी, लूट, डकैती, कालाबाजारी, कमीनखोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा होने का खामियाजा केन्द्र व प्रदेश सरकार को 2024 में सम्पन्न होने वाले लोकसभा चुनाव में भुगतना पडेगा! उन्होंने कहा कि यदि समय रहते निरन्तर बढ़ती मंहगाई पर अंकुश नही लगा तो आम जनता को केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पडेगा!
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
भाजपा के कार्यकाल में महंगाई चरम पर, आमजन बेहाल -आनंद सिंह रावत
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129