Big Breking: केदारनाथ धाम में नहीं होंगे वीआईपी दर्शन, मुख्यमंत्री धामी ने लिया बड़ा फैसला
1 min read
13/05/20226:59 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो / देहरादून। – केदार धाम में लगातार यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है।
केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 1 लाख 34 हजार 44 पहुंच गया है। केदारनाथ यात्रा में सबसे ज्यादा तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। जिससे धाम की व्यवस्थाएं चमराने लगी है। साथ ही दर्शनों के लिए लंबी लाइनें लग रही है। वीआईपी दर्शन के चलते आम श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर केदारनाथ में मौसम की चुनौती यानी ठंड और बारिश के बीच घंटों लाइन में लगने से कई तीर्थयात्रियों की तबीयत खराब हो रही है। जबकि, वीआईपी लोग बिना लाइन में लगे और आसानी से दर्शन कर निकल रहे हैं। जिससे आम आम श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। लिहाजा, केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने का फैसला लिया है। जिस संबंध में जल्द ही आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।
केदार के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करना, शासन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। वहीं, वीआईपी दर्शन से धाम में अधिक भीड़ बढ़ती जा रही है। जिसके चलते सरकार ने बाबा केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। सीएम धामी का कहना है कि अब सभी श्रद्धालुओं के लिए एक समान व्यवस्था रहेगी।
Big Breking: केदारनाथ धाम में नहीं होंगे वीआईपी दर्शन, मुख्यमंत्री धामी ने लिया बड़ा फैसला
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो / देहरादून। - केदार धाम में लगातार यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में
वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है।
केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 1 लाख 34 हजार 44 पहुंच गया है। केदारनाथ यात्रा में सबसे ज्यादा तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। जिससे धाम की
व्यवस्थाएं चमराने लगी है। साथ ही दर्शनों के लिए लंबी लाइनें लग रही है। वीआईपी दर्शन के चलते आम श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर
केदारनाथ में मौसम की चुनौती यानी ठंड और बारिश के बीच घंटों लाइन में लगने से कई तीर्थयात्रियों की तबीयत खराब हो रही है। जबकि, वीआईपी लोग बिना लाइन में लगे
और आसानी से दर्शन कर निकल रहे हैं। जिससे आम आम श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। लिहाजा, केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड
सरकार ने वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने का फैसला लिया है। जिस संबंध में जल्द ही आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।
केदार के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करना, शासन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। वहीं, वीआईपी दर्शन से धाम में अधिक भीड़
बढ़ती जा रही है। जिसके चलते सरकार ने बाबा केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। सीएम धामी का कहना है कि अब सभी श्रद्धालुओं के लिए
एक समान व्यवस्था रहेगी।